1990s की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है. गुजरे जमाने में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और स्क्रीन पर छाप छोड़ी. लेकिन जितने जल्दी उन्होंने ख्याति बटोरी उतनी ही तेजी से वह स्क्रीन से गायब हो गईं. फिल्मों में जहां उनके अभिनय की तारीफ की गई वहीं, ममता कुलकर्णी अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सर्खियों में रही हैं. साल 1998 में उनका नाम अंडरवर्ल्ड के छोटा राजन के साथ जुड़ा था, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में छठ के मौके पर गोरखपुर पहुंची थीं. यहां वह किन्नर अखाड़े की पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंडरवर्ल्ड और कथित रिश्ते पर बात की.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Sudhir Dalvi? जिनका कभी घर-घर में था नाम, आज हुए गुमनामी और तंगी का शिकार
एक्ट्रेस ने इस बातचीत में कथित रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि दाऊद से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी एक का नाम इसमें जरूर था. लेकिन दाऊद ने कभी एंटी नेशनल चीजें नहीं की. ममता ने कहा, ‘मैं उसके साथ तो नहीं हूं. लेकिन वह आतंकवादी भी नहीं है. आप जब दाऊद का नाम लेते हो, जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा है. उसने कभी बॉम ब्लास्ट नहीं किया है. उसका नाम कभी था ही नहीं. मैं दाऊद से जीवन में कभी नहीं मिली.’
देखिए ममता कुलकर्णी का वीडियो
यह भी पढ़ें: ‘कैब ड्राइवर आ गया’, ऑस्ट्रेलिया में खुद पर हुए रेसिस्ट कमेंट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘ट्रक ड्राइवर ना हो तो…’
‘चाइना गेट’ के सेट पर मचा था बवाल
गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था. कथित तौर पर उनके संबंध थे. ये मामला साल 1998 में तब गरमा गया जब ‘चाइना गेट’ के सेट पर एक घटना हुई. बताया जाता है कि यहां से उनका अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ाव और भी बढ़ गया. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ उनका विवाद हो गया. एक्ट्रेस को फिल्म से भी निकाल दिया गया था. फिर कथित तौर राजकुमार को धमकियां मिलने लगी और फिर फिल्म में ममता की वापसी हुई. एक्ट्रेस ने राजकुमार संतोषी पर उनके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश का आरोप तक लगाया.
यह भी पढ़ें: ‘दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी का विवादित बयान, कहा- ‘कोई बम ब्लास्ट नहीं किया’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
55 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines