90 के दशक की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं रही हैं जो बॉलीवुड पर उन दिनों राज करती थीं। इन हसीनाओं की एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने थे और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। इनमें कई एक्ट्रेस हैं जो आज भी फिल्मों के जरिए अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। वहीं कुछ ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।
इन्हीं में एक हैं कभी 90’s का क्रश रह चुकीं ममता कुलकर्णी जिनकी खूबसूरती के चर्चे उन दिनों गॉसिप गलियारों में छाए रहते थे, लेकिन आज वो इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं। आज 20 अप्रैल को एक्ट्रेस का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि उनका करियर ऊंचाइयों पर जाने के बाद क्यों खत्म हो गया?
तमिल फिल्म से बनीं लोगों का क्रश
20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी ममता कुलकर्णी मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी मां की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए ममता ने फिल्म इंडस्ट्री की राह पकड़ ली। आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कई ऑडिशन में रिजेक्शन भी मिले फिर 1991 में ममता को पहली तमिल फिल्म ‘नन बर्गल’ मिली। ये फिल्म हिट हुई और वो लोगों का क्रश बन गईं।
कई सुपरस्टार्स संग किया रोमांस
ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘आशिक आवारा’ से मिली थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर लक्स न्यू फेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान समेत इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। ‘करण अर्जुन’, ‘नसीब’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘क्रांतिवीर’ समेत उन्होंने करीब 50 फिल्में की। ममता को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
छोटा राजन संग रहे इश्क के चर्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1997 में गुलशन कुमार की हत्या के पहले तक मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। इस दौरान ममता कुलकर्णी और डॉन छोटा राजन की लव स्टोरी ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया। हालांकि छोटा राजन के दुबई जाने के बाद ममता की जिंदगी में ड्रग माफिया विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विक्की से हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 में धर्म बदलकर दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि अब ममता कुलकर्णी केन्या में रहती हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines