Mamta Kulkarni: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म अपना लिया है। उन्होंने महाकुंभ 2025 के दौरान संन्यास ले लिया और किन्नर अखाड़े ने उन्हें इस अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया। लेकिन विवादों के चलते ममता और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी दोनों को किन्नर अखाड़े से निकाल दिया गया। अब ममता ने ‘आपकी अदालत’ में अपने मंत्रों और वेदों के ज्ञान से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। आइए आप भी सुन लें डायलॉग बोलने वाली एक्ट्रेस के मुंह से मंत्र उच्चारण जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ममता के मंत्र उच्चारण से सब हैरान
आपकी अदालत के ममता कुलकर्णी वाले एपिसोड का टीजर सामने आ गया है। जिसमें एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता से वेदों और शास्त्रों के बारे में सवाल किए गए। ममता ने उन सवालों का जवाब अपने मंत्रों से दिया और कटघरे में बैठकर जोर-जोर से मंत्र पढ़ने लगीं। उनके मंत्रों को सुन सभी हैरान हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टूडियो गूंज उठा।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की लगी लॉटरी, शूटिंग के लिए जाएंगी लंदन
ममता से पूछा ये सवाल
ममता कुलकर्णी से सवाल पूछा गया की जो भी लोग संन्यासी बनते हैं, महामंडलेश्वर बनते हैं, उनके बारे में माना जाता है कि उन्हें वेदों का अध्ययन करना होगा, शास्त्रों का अध्ययन करना होगा। आपके बारे में कुछ ऐसा दिखता है? यही वो सवाल था जिसके जवाब में ममता ने मंत्र बोल ये बता दिया की वो अब शास्त्रों का भी ज्ञान रखती हैं।
क्या फिल्मों में काम करेंगी ममता
ममता कुलकर्णी ने इससे पहले इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर पर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो अब फिल्मों में काम करेंगी? इस पर ममता ने खुलासा किया था कि वह शोबिज में वापसी करना चाहती हैं। अब उन्होंने कहा, मैं फिर से फिल्मों में काम करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। अब मेरे लिए यह बिल्कुल असंभव है। किन्नर अखाड़े के लोग भगवान शिव और देवी पार्वती के अर्धनारीश्वर अवतार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan को देखने पहुंची भीड़ में मची भगदड़, कई लोग घायल, कैसी हैं ‘सारा’?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
11 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines