Mami Film Festival 2023: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों Mami Film Festival के लिए इंडिया आई हुईं हैं। इस फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर एक्ट्रेस ने जहां अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा
वहीं, अब उन्होंने अपने देसी लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Matthew Perry के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर, सितारों ने एक्टर को यूं दी श्रद्धांजलि
प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का Mami Film Festival से देसी लुक जमकर वायरल हो रहा है। इस बार एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पहन अपने देसी लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक और व्हाइट साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर भी ब्लैक है। साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप लिया और अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा।
रेड कॉर्पेट पर दिखाया जलवा
साथ ही एक्ट्रेस के रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी हॉट बना रही है। इसके साथ ही देसी गर्ल ने अपने गले में एक बेहद सुंदर-सा चौकर नेकलेस भी पहना, जो उनपर खूब जच रहा है। अपने इस लुक से साथ एक्ट्रेस ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा दिखाया। साथ ही उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए। वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे है।
मालती के नाम का नेकलेस पहना भारत आई एक्ट्रेस
बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिन पहले ही Mami Film Festival में शामिल होने के लिए भारत आई है। मुंबई में एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया था। जब एक्ट्रेस इंडिया आई तो उनके लुक ने उस दौरान भी अपना ध्यान खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती के नाम का नेकलेस पहना था, जिसमें वो बेहद जच रही थी।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
42 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines