Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है. हर कोई सलमान खान के शो के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब सुनने में आया है कि बिग बॉस 19 से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है. शो के फिनाले से किस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया गया है? आइए जानते हैं…
शो में मीड वीक एविक्शन
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चा हो रही है कि शो के फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में मीड वीक एविक्शन हुआ है. सलमान खान के शो में फिनाले से पहले मालती चाहर को बेघर कर दिया गया है. इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी सामने आए हैं. हालांकि, शो की ओर से इस तरह की कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
बिग बॉस को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट
अगर ये सच है और मालती को सच में मीड वीक में बाहर का रास्ता दिखाया गया है, तो अब बिग बॉस को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. जी हां, मालती समेत सलमान खान के शो के फिनाले वीक में टॉप छह कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और फरहाना भट्ट थे.
कौन जाएगा टॉप 2 में?
अब अगर मालती बेघर हो गई हैं, तो सलमान खान के शो के टॉप पांच फाइनल कंटेस्टेंट्स हैं, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक. अब इन पांचों में कौन टॉप 2 में शामिल होता है? इसका पता शो के फिनाले में ही लगेगा. इसके अलावा सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होगा? ये भी देखने वाली बात होगी.
कब होगा शो का फिनाले?
गौरतलब है कि 7 दिसंबर को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. हर कोई शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अब शो के फिनाले में सिर्फ पांच दिन रह गए हैं और पांच दिन के बाद बिग बॉस को उसके 19वें सीजन का विनर मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें- क्या 7 दिसंबर को होगी Smriti Mandhana-Palash Muchhal की शादी? क्रिकेटर के भाई ने बताया सच
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines