Mallika Sherawat-Ishaan Khattar: मल्लिका शेरावत कमाल की एक्ट्रेस है और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। कुछ ही दिन पहले मल्लिका को इमरान हाशमी संग देखा गया था। जैसे ही इन दोनों पर लोगों की नजर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया। अब भई 20 साल बाद एक्ट्रेस मर्डर को-स्टार संग नजर आई, तो हैरानी की बात तो है। इस बीच अब मल्लिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। जी हां, एक्ट्रेस का हालिया प्रोजेक्ट इसकी वजह बना है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
मल्लिका ने प्रोजेक्ट से खींचे हाथ
दरअसल, कुछ दिन पहले ई टाइम्स की रिपोर्ट आई थी, जिसके अनुसार बताया गया कि मल्लिका शेरावत जल्द ही प्रीतिश नंदी की वेब सीरीज द रॉयल्स से कमबैक करेंगी। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने इस सीरीज में काम करने से मना कर दिया है। खबरें थी कि 47 साल की मल्लिका इस सीरीज में ईशान खट्टर की मां का किरदान निभाने वाली हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो इस रोल को नहीं करना चाहती।
द रॉयल्स प्रोजेक्ट में काम करने से किया इंकार
सामने आई जानकारी की मानें तो इस सीरीज में मल्लिका का रोल उतना दमदार नहीं है, जितना वो चाहती हैं। साथ ही वो मां का रोल भी नहीं निभाना चाहती क्योंकि इससे वो अपने लिए कैरेक्टर जॉनर सेट नहीं करना चाहती और इसके कारण मल्लिका ने द रॉयल्स प्रोजेक्ट में काम करने से मना कर दिया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
फैंस में एक्ट्रेस का अलग ही क्रेज
बता दें कि दर्शकों में मल्लिका को लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है और फैंस को उनकी फिल्में खूब पसंद आती है। इस बीच मल्लिका का हालिया प्रोजेक्ट से हाथ खींचना फैंस को मायूस कर सकता है। हालांकि एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है। बता दें कि साल 2022 में एक्ट्रेस आखिरी बार रजत कपूर की फिल्म आरके/आरके में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz की शादी की खबरें सच, बोलीं- Michael Dolan के साथ मैरिड लाइफ बहुत…
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines