Mallika Sherawat Christmas Dinner: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार वजह थोड़ी खास है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस डिनर की फोटोज शेयर कीं, जिन पर सबकी निगाहें अटकी रह गईं. मल्लिका शेरावत क्रिसमस डिनर किसी आम जगह पर नहीं बल्कि अमेरिका के व्हाइट हाउस में करती दिखाई दे रही हैं. मल्लिका ने इन फोटोज में डिनर की खूबसूरत झलकियां भी दिखाई हैं. जैसे ही मल्लिका ने इन फोटोज को शेयर किया सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गईं.
डोनाल्ड ट्रंप ने किया इनवाइट
मल्लिका शेरावत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस के हाई प्रोफाइल डिनर पर इनवाइट किया. एक्ट्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप के इस खास डिनर इवेंट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इन फोटोज में डोनाल्ड ट्रंप भी नजर आ रहे हैं. वहीं डोनाल्ड ट्रंप की फोटोज के साथ-साथ मल्लिका शेरावत ने इवेंट के इन्विटेशन की भी फोटो शेयर की है. इन फोटोज में मल्लिका ने अपने क्लासी लुक की फोटोज को भी अपने फैंस के साथ शेयर किया.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज, जो पलक झपकाने का भी नहीं देगी मौका; ग्रे शेड में छाईं 90s की स्टार एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज
वायरल फोटोज में मल्लिका शेरावत ने पिंक ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस पहनी और वो बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं. एक्ट्रेस ने इस लुक पर गले में सिल्वर चोकर और हाथों में सिल्वर बैंगल्स पहनकर कंप्लीट किया. इसके साथ ही एक फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की फर जैकेट को भी कैरी किया हुआ है, जिसमें वो काफी क्लासी लग रही हैं. इन फोटोज के बीच में मल्लिका ने एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया जिसमें ट्रंप मेहमानों का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mrs Deshpande Cast: माधुरी दीक्षित के साथ ‘मिसेज देशपांडे’ में कौन-कौन? JioHotstar पर ट्रेंड कर रही सीरीज
कैप्शन में क्या बोलीं एक्ट्रेस?
मल्लिका शेरावत ने अपने क्रिसमस डिनर की फोटोज के साथ एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, ‘व्हाइट हाउस के क्रिसमस डिनर में आमंत्रित होना बिल्कुल अविश्वसनीय लग रहा है. बहुत आभारी हूं.’ इन फोटोज पर मल्लिका के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. बता दें एक्ट्रेस को आखिरी बार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ मूवी में देखा गया था. इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines