Mallika Sherawat Share South Industry Experience: बॉलीवुड फिल्म ‘मर्डर’ का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले मल्लिका शेरावत का ख्याल आता है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। एक वक्त ऐसा आया जब कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं मल्लिका फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। लंबे वक्त के बाद उनका कमबैक हुआ है।
एक्ट्रेस ने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। इस बीच मल्लिका ने एक इंटरव्यू में अपनी शुरुआती जर्नी के बारे में बताया। साथ ही साउथ इंडस्ट्री में फिल्में करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।
प्रोफेशनल लाइफ पर की बात
Hauterrfly के साथ बातचीत में मल्लिका शेरावत ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं, उस वक्त महेश भट्ट ने उनके करियर को उड़ान दी।
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि फिल्म ‘मर्डर’ में बोल्ड सीन देते वक्त आपको कितना डर लग रहा था? इस पर मल्लिका ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल डर नहीं लग रहा था। मैंने अपने आप को महेश भट्ट को समर्पित कर दिया था।’
एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
मल्लिका शेरावत ने साउथ का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। मल्लिका ने कहा, ‘मैं साउथ में एक गाना कर रही थी, उस वक्त मेरे पास डायरेक्टर आए और मुझसे कहा कि मैडम हम आपको दिखाना चाहते हैं कि आप कितने हॉट हो।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘डायरेक्टर ने मुझे गाने का सीन समझाते हुए कहा कि इस सीन में हीरो आपकी कमर पर रोटियां सेकेगा। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किस तरह का ये आइडिया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि महिला के अंदर कितनी गर्मी है।’
यह भी पढ़ें: Mallika Sherawat ने महेश भट्ट की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- उन्होंने मुझे पंख दिए
सीन करने से कर दिया था मना
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि कमर पर रोटियां कैसे सिकेंगी? इसका जवाब देते हुए मल्लिका ने कहा, ‘मुझे भी नहीं पता। इसलिए मैंने सीन करने से मना कर दिया।’ एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस सीन के बारे में इसलिए बात कर रही हैं क्योंकि वो बताना चाहती हैं कि उनके वक्त पर माइंडसेट कैसा होता था। जब मल्लिका से पूछा गया कि साल 2024 या 2025 की महिला होने का उनके लिए क्या महत्व है तो एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
विजय राज के साथ शेयर की स्क्रीन
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में मल्लिका शेरावत ने साइड किरदार निभाया है। उन्होंने विजय राज के साथ स्क्रीन शेयर की है। ये फिल्म आज 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines