Mallika Sherawat Praises Mahesh Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है। उन्हें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा जाएगा। यह फिल्म आज 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इस मौके पर मल्लिका ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने महेश भट्ट की तारीफों के पुल बांधे। साथ ही कहा कि उनकी जिंदगी में वही इंसान थे, जिन्होंने उन्हें पंख दिए। मल्लिका ने यह भी बताया कि महेश भट्ट की फिल्मों के सेट पर कैसा माहौल होता था?
भेदभाव का शिकार हो चुकीं मल्लिका
Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी काफी सारी बातें की। एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हें लड़के और लड़कियों के बीच में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। उनके पेरेंट्स उन्हें बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते थे।
मल्लिका ने बताया कि वो जिस फैमिली से आती हैं, वहां लड़कियों को सिर्फ चूल्हा-चौका और शादी की नजर से देखा जाता है। उनके साथ भी इसी तरह के बर्ताव किया गया था।
महेश भट्ट की तारीफ में क्या कहा?
जब मल्लिका से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हुई है, जिसे वो अपनी सफलता का क्रेडिट देना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी जिंदगी में कई शानदार व्यक्तियों की एंट्री हुई है। मल्लिका ने महेश भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं अपने जीवन में शानदार व्यक्तियों से मिली हूं, जिन्होंने मुझे वो महिला बनाने में मदद की जो असल में मैं हूं। महेश भट्ट साहब ने मुझे पंख दिए और मुझे पुरानी सोच की बेड़ियों से बाहर निकाला है।’
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को किसने दिया कॉफी डेट का ऑफर? महानायक का ऐसा था रिएक्शन
बोल्ड सीन करते वक्त कैसा था एक्सपीरियंस
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब मैं मर्डर में काम कर रही थी, उस वक्त हम काफी बात करते थे। चीजों को लेकर उनके विचार जानते थे। मुझे फिल्म के दौरान सेट पर हमेशा से सुरक्षित महसूस हुआ। उनके सेट पर सभी लड़कियां सुरक्षित महसूस करती हैं।’
मल्लिका शेरावत ने फिल्म मर्डर में काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘फिल्म में बोल्ड सीन करते वक्त मुझे बहुत असहजता महसूस होती लेकिन मुझे सेट पर हमेशा सुरक्षित महसूस हुआ। महेश भट्ट और इमरान हाशमी ने मुझे सुरक्षित महसूस कराया।
लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में कमबैक
बता दें कि मल्लिका शेरावत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘ख्वाहिश’ से की थी। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस को पहचान फिल्म ‘मर्डर’ से मिली। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट देखा गया था। इस फिल्म के सभी गाने काफी पॉपुलर हुए थे। कई फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस फिल्मों से गायब हो गई थीं। हालांकि लंबे वक्त के बाद फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के जरिए मल्लिका शेरावत फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines