Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में वीकेंड का वार चल रहा है। सलमान खान (Salman Khan) घरवालों को एक हफ्ते में जो कुछ हुआ उसे लेकर क्लैरिटी दे रहे हैं और साथ ही फैंस को एंटरटेन भी कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 18’ का पहला वीकेंड का वार एपिसोड तो मजेदार था ही, लेकिन आज रात जो होगा उसके बाद तो फैंस के भी होश उड़ने वाले हैं। आज रात शो में काफी गेस्ट आएंगे। ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chef) की टीम हो या मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) आज सभी आपके एंटरटेनमेंट के लिए आने वाले हैं।
बिग बॉस में सलमान को आज मिलेगी किस
इसी बीच अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक भी अपनी आंखों पर हाथ रख लेंगे। अब तक स्क्रीन पर जो कभी देखने को नहीं मिला आज रात वो कलर्स पर दिखाई देगा। आज तक सलमान खान ने ऑनस्क्रीन कभी किस नहीं किया। उनकी फिल्मों में भी नो किसिंग पॉलिसी होती है। लेकिन आज रात वो होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। अब ये पढ़कर तो आप भी बेचैन हो गए होंगे कि आखिर आज रात होने क्या वाला है?
मल्लिका शेरावत ने किया सलमान संग रोमांस
तो बता दें, सलमान खान तो किसी लड़की को किस नहीं करने वाले लेकिन एक मशहूर एक्ट्रेस जरूर उन्हें चुमंती हुई नजर आएंगी। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि मल्लिका शेरावत मौके का फायदा उठाकर आज नेशनल टीवी पर दबंग खान को किस कर देंगी और सलमान कुछ भी नहीं कर पाएंगे। वो तो बस शरमाते हुए ही रह जाएंगे। पहले मल्लिका शेरावत शो के होस्ट की आंखों में आंखें डाल रोमांस करेंगी। इसके बाद वो उनके साथ डांस करेंगी और रोमांटिक बातें भी।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के परिवार ने की बड़ी अपील, Baba Siddique के मर्डर के बाद बढ़ी गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा
स्टेज पर ही कर दिया किस
इतना ही नहीं देखते ही देखते एक्ट्रेस सलमान खान को गाल पर किस भी कर देंगी। इन दोनों का ये क्यूट मोमेंट आपको आज रात बिग बॉस में देखने को मिलेगा। इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर अब इस किस के बाद क्या करते हैं? ये देखने के लिए उनके करोड़ों फैंस टीवी पर निगाहें टिकाए बैठने वाले हैं। आज का एपिसोड वाकई मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines