Mallika Sherawat Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से गदर ही मचा दिया। लेकिन आज हम एक ऐसी हीरोइन के बारे में बात करने जा रहे हैं जो छोटे से गांव से आती है। एक्टिंग का इतना शौक था कि घर से ही भाग निकली। माता पिता और भाई ने भी साथ छोड़ दिया। आज बेशक वो सफलता की बुलंदियों पर हैं लेकिन परिवार के नाम पर उनका कोई नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम किसी और की नहीं बल्कि मल्लिका शेरावत की बात कर रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजाया है।
इन दिनों वो अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई हैं, और बिग बॉस 18 के सेट भी आई हैं। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ जिरह ही कर लेते हैं।
क्या है मल्लिका शेरावत का असली नाम
मल्लिका शेरावत फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जिनका जिक्र होते ही बोल्डनेस और ग्लैमर की छवि आंखों के आगे आ जाती है। उनका असली नाम रीमा लांबा है जिनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग शौक था तो लेकिन घरवाले इसके सख्त खिलाफ थे। उन्हें लगता था कि फिल्मों में काम करने से नाम खराब हो जाएगा। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में आने पर अपने पिता का सरनेम हटाकर मां का सरनेम शेरावत रख लिया।
यह भी पढ़ें: सुनीत दत्त को पसंद नहीं थी अमिताभ की आवाज, एक्ट्रेस शीबा के इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे
परिवार का छूटा साथ
मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फैमिली उनके एक्ट्रेस बनने के सख्त खिलाफ थी। ऐसे में उन्हें घर से भागना पड़ा। जब वो घर छोड़कर आईं तो उनके परिवार वालों ने उनसे नाता तोड़ दिया। किसी ने ये भी नहीं पूछा कि तुम किस हालत में हो। आज वो एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं, लेकिन फिर भी न तो माता पिता और न ही उनका भाई उनसे बात करता है। एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में तो वो अपनी परिवार को बहुत मिस करती थीं, लेकिन अब आदत हो गई है।
की मर्यादा की हदें पार
मल्लिका शेरावत ने शुरुआत में तो पैसे कमाने के लिए छोटे मोटे रोल किए। मल्लिका ने ख्वाहिश से बतौर लीड रोल अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने मर्यादा की सारी हदें ही पार कर दी थी और 17 किसिंग सीन देकर बवाल मचा दिया था। एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले हीरो ने भी उनका फायदा उठाना चाहा। इन दिनों एक्ट्रेस राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: टिकटॉकर मिनाहिल मलिक कौन? जिनका फेक MMS लीक
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines