बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड से दूरी बना ली. अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले ये सितारे अब कहीं गुम हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने खूबसूरत ‘भूतनी’ बन रातोंरात शोहरत बटोरी थी. लेकिन बाद में एक हिट फिल्म देकर ये हसीना फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं. डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि मालिनी शर्मा हैं. ‘राज’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद मालिनी फिल्मों में नहीं दिखाई दीं. चलिए मालिनी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत
मालिनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. ‘सावन में लग गई आग’, ‘क्या सूरत है’ और ‘कितनी अकेली’ जैसे एल्बम गानों से मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. मालिनी के ये गाने इंटरनेट पर आते ही छा गए थे. वहीं इन गानों के हिट होने के बाद एक्ट्रेस को डिनो मोरिया की ‘राज’ फिल्म का ऑफर भी मिल गया था. साल 2002 में रिलीज हुई ‘राज’ फिल्म एक हॉरर रोमांटिक फिल्म थी.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में इस हसीना को हुआ था प्यार, बचपन के दोस्त से अफेयर की रूमर्स, पेरेंट्स को कबूल नहीं था रिश्ता
एक फिल्म ने बनाया करियर
विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘राज’ में मालिनी शर्मा ने एक खूबसूरत भूतनी का किरदार निभाया था. मूवी में भी मालिनी शर्मा का नाम मालिनी ही था. वहीं मालिनी के साथ-साथ फिल्म में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. मालिनी, बिपाशा और डिनो मोरिया की इस फिल्म में काफी तारीफ हुई थीं.
यह भी पढ़ें: 90s की अक्षय कुमार ये एक्ट्रेस जी रही गुमनाम जिंदगी, फ्लॉप करियर के बाद दुबई में बसाया घर, हिंदू से बनीं मुस्लिम?
पीक पर छोड़ा बॉलीवुड
‘राज’ फिल्म के बाद मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. ‘राज’ के बाद से मालिनी शर्मा का करियर पीक पर था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. हालांकि इस फिल्म के बाद उन्होंने आर्ट डायरेक्टर के तौर पर ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ और ‘जस्ट मैरिड’ फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने फेमस मॉडल प्रियांशु चटर्जी के साथ शादी की थी, हालांकि एक्ट्रेस की ये शादी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों का साल 2001 में तलाक हो गया था.
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
26 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines