Malaysian singer Xu Jialing Passes Away: मलेशियाई सिंगर जू जुआलिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की महज 26 साल की उम्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
सूत्रों की मानें तो हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि जू जुआलिंग का प्रेमी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर का शरीर हमलावर अपनी कार में लेकर जा रहा था। बता दें कि साल 2024 में सिंगर की शादी होने वाली थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें- TV पर होगा Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये लव-ड्रामा फिल्म
2024 में शादी करने वाली थी जुआलिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर जुआलिंग 2024 में अपने मंगेतर से शादी करने वाली थी, लेकिन एक व्यक्ति जो दो साल से सिंगर का पीछा कर रहा था, उसने जू जुआलिंग की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि हमलावर ने खुद को दिवंगत सिंगर का प्रेमी होने का भी दावा किया है। हालांकि सिंगर की हत्या करने के बाद उसने अपनी भी जान देने की कोशिश की, लेकिन अभी उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
ज्यादा खून बहने से हुई जुआलिंग की मौत
रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि जू जुआलिंग की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। सिंगर के दिल, छाती और पीठ पर आठ बार चाकू से वार किया गया, जिसकी वजह से उनका बहुत ज्यादा खून बह गया और इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि जिस दिन सिंगर की हत्या हुई उस दिन वो उस स्टॉकर के साथ कथित तौर पर डिनर करने वाली थी। दरअसल, स्टॉकर सिंगर से बार-बार मिलन की मांग कर रहा था।
हमलावर ने खुद को बताया जुआलिंग का प्रेमी
सूत्रों की मानें तो हमलावर जू जुआलिंग के शव को अपनी कार में ले जा रहा था। जब पुलिस उस अरेस्ट करने पहुंची तो उसने सिंगर का प्रेमी होने का दावा किया। बता दें कि जू जुआलिंग 2024 में शादी करने वाली थी। सिंगर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने वाली थी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines