Malayalam Superhit Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हिंदी हो या फिर साउथ, टिकट खिड़की पर कुछ फिल्में कमाल कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कम बजट की फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सच्ची घटना पर बनी थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?
मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ है. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को सिर्फ 15 से 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म का बजट भले ही कम था, लेकिन इसकी कहानी इतनी दमदार थी कि इसने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई की थी.
फिल्म का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 241.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म की भारतीय कमाई की बात करें तो इसने इंडिया में 167.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म की ओवरसीज कमाई भी 73.40 करोड़ से ज्यादा थी. इतना ही नहीं बल्कि इसने नया रिकॉर्ड भी बना दिया.
फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ 100 करोड़ के क्लब में तेजी से शामिल हुई थी और 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली मलयालम फिल्म बनी है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को भारत में 22 फरवरी 2024 को रिलीज किया गया था. फिल्म में सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, बालू वर्गीस और गनापथी ने अहम किरदार निभाया है.
फिल्म की कहानी
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ साल 2006 में तमिलनाडु के कोडाइकनाल में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. ये केरल के मंजुम्मेल के 11 दोस्तों के ग्रुप की कहानी है, जो छुट्टियों के दौरान खतरनाक ‘गुना गुफाओं’ (डेविल्स किचन) में जाते हैं.
कहां देखें फिल्म?
इस दौरान सुभाष नाम का एक दोस्त एक गहरे और जानलेवा गड्ढे में गिर जाता है. इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मदद करने में असमर्थ महसूस करते हैं, तो दोस्त अपने साथी को बचाने का जिम्मा खुद उठाते हैं. ये फिल्म सच्ची दोस्ती की कहानी को दिखाती है. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जिसने मुनाफा कमाने में दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
50 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines