Malayalam Filmmaker Shafi Passed Away: 26 जनवरी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मलयालम इंडस्ट्री में कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर फिल्ममेकर शफी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 56 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शफी को 16 जनवरी को स्ट्रोक के बाद कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 25 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि इलाज के वक्त उनकी हालत काफी गंभीर थी।
वेंटिलेटर पर थे शफी
रिपोर्ट के मुताबिक, शफी वेंटिलेटर पर थे और हाल ही में उनकी आपातकाल ब्रेन सर्जरी हुई थी। हालांकि इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। शफी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 10 बजे कलूर में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा। बता दें कि फिल्ममेकर शफी के परिवार में उनकी पत्नी शमिला और दो बेटियां अलीमा और सलमा हैं।
कई स्टेज प्रोग्राम का रहे हिस्सा
बता दें कि फिल्ममेकर शफी का पूरा नाम रशीद एमएच था, जिन्हें उनके फैंस शफी के नाम से जानते थे। उनका जन्म 1968 में एर्नाकुलम के पुल्लेपडी में हुआ था। उन्होंने फिल्मों के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में शो सहित कई स्टेज प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस भी शफी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वॉक इट आउट’ फेम मशहूर रैपर का निधन, गम में डूबी पत्नी बोली- हमारी जिंदगी अब…
शफी मशहूर राइटर और डायरेक्टर रफी के छोटे भाई थे। 90 के दशक में कई फिल्मों को असिस्ट करने वाले शफी ने 2001 में आई फिल्म वन मैन शो से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने कल्याणरमन, पुलिवाल कल्याणम और ममूटी अभिनीत थोम्मनम मक्कलम जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई थी, जिन्हें फैंस आज भी पसंद करते हैं।
करियर में दी ब्लॉकबस्टर फिल्में
फिल्ममेकर शफी ने अधिकतर काम राइटर बेनी पी नायरम्बलम के साथ मिलकर किया था। उनके साथ मिलकर शफी ने मायावी, लॉलीपॉप, चट्टम्बिनाडु और मैरीकोंड्रू कुंजाडु जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। कॉमेडी फिल्मों के मामले में उनका जवाब नहीं था। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म टू कंट्रीज उनकी यादगार फिल्मों में से एक है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines