Filmmaker Aroma Mani Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्मों के मशहूर दिग्गज निर्माता और निर्देशक एम मणि ने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एम मणि को ‘अरोमा मणि’ के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। वो 84 साल के थे, जब उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। फिल्म निर्माता के परिवार की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि उन्होंने रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अपने आवास पर दम तोड़ा। इस दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अरोमा मणि को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है।
आज होंगे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता अरोमा मणि के पार्थिव शरीर को आज भारत भवन में रखा जाएगा जहां उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनके परिवार की तरफ से एक जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म निर्माता उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। रविवार की दोपहर उन्होंने 84 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अरोमा मणि का अंतिम संस्कार आज अरुविक्कारा में उनके स्वामित्व वाली एक संपत्ति पर किया जाएगा।
मणि ने कई सदाबहार फिल्में दीं
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता अरोमा मणि ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्शन 1982 में की थी। उन्होंने करीब 6o से ज्यादा फिल्मों को प्रोड्यूस किया था, जबकि 7 फिल्मों को खुद डायरेक्ट किया था। वो मलयालम इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उनकी टॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘इरुपथम नूट्टांडु’, ‘ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु’, ‘कोट्टायम कुंजाचन’, ‘बलेत्तन’, ‘ध्रुवम’ और ‘कल्लन पवित्रन’ शामिल हैं। इसके अलावा ‘रुद्राक्षम’ और ‘प्रेम पुजारी’ उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: मिड वीक के लिए 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, जानें किसने-किससे दिखाई HATE?
सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का मिला श्रेय
फिल्म मेकर अरोमा मणि को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का श्रेय मिल चुका था। उन्होंने इंडस्ट्री को सुरेश गोपी और कुंचाको बोबन जैसे कई सुपरस्टार्स इंडस्ट्री को दिए। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। बता दें कि फिल्म निर्माता अपने पीछे अपने तीन बच्चों सुनील कुमार, अनिल कुमार और सुनीता सुब्रमण्यम को छोड़ गए हैं। हालांकि उनकी पत्नी कृष्णम्मा का पहले ही निधन हो चुका था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
45 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines