Most Profitable Movie 2024: इस साल 2025 में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में पहला नाम सुपरस्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ है, जो 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। पिछले साल 2024 की बात करें तो कई फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बनाया। ‘स्त्री 2’ से लेकर ‘पुष्पा 2’ तक कई फिल्मों ने अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया। हालांकि एक फिल्म फरवरी, 2024 में रिलीज हुई जिसने वो रिकॉर्ड बना दिया जो अन्य फिल्में नहीं कर सकीं। मात्र 3 करोड़ बजट वाली इस फिल्म को जब रिलीज किया गया तो उसने बॉक्स ऑफिस पर 45 गुना ज्यादा कमाई की।
बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन
पिछले साल फरवरी, 2024 में जिस फिल्म को रिलीज किया गया था और कमाई से मेकर्स मालामाल हो गए थे, उसका नाम ‘प्रेमलु’ (Premalu) है, जो एक मलयालम फिल्म है। इस फिल्म को गिरीश ए.डी ने डायरेक्ट किया था। सिर्फ 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 136 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर डाला।
पुष्पा 2 भी नहीं बना सकी ये रिकॉर्ड
मलायालम फिल्म ‘प्रेमलु’ ने अपनी लागत से 45 गुना ज्यादा कमाई की जो अपने आप में शानदार रिकॉर्ड था। जाहि है कि यह कमाल सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी नहीं कर सकी। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी और अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन इसके बावजूद ‘पुष्पा 2’ अपने बजट से सिर्फ साढ़े चार गुना प्रॉफिट कमा सकी है।
यह भी पढ़ें: 250 करोड़ की मूवी बॉक्स ऑफिस पर बनी डिजास्टर, हिल गया था सुपरस्टार का स्टारडम
2024 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म
‘प्रेमलु’ की बात करें तो यह रोमांटिक-कॉमेडी मलयालम फिल्म है, जिसने इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में 2024 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस फिल्म ने जिस शानदार रिकॉर्ड को बनाया है, ऐसा सिर्फ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘जय संतोषी मां’ ने कर दिखाया था।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘प्रेमलु’ की कहानी की बात करें तो यह 3 लड़कों सचिन, सलीम और संतोष की है। यह तीनों ही अपनी बैचमेट अंजलि के प्यार में पड़ जाते हैं। जब हिम्मत के साथ तीनों अंजलि से अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं, तो वह तीनों का प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद उनकी जिंदगी में आगे क्या-क्या नए मोड़ आते हैं यह इस फिल्म की कहानी है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines