Actress Who Got Sexually Harrased: देश में इन दिनों महिला सुरक्षा का मुद्दा लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद लगातार वूमेन सेफ्टी को लेकर बात हो रही है लेकिन इसी बीच फिल्मी जगत से एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि फिल्में जो कि महिला सुरक्षा के मुद्दे को बेबाकी से पर्दे पर उतारकर समाज को एक मैसेज देती हैं, पर्दे के पीछे कहानी कुछ और ही होती है। खुद कलाकारों के साथ ही यौन शोषण जैसी घिनौनी हरकते होती हैं। अब जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट ( Justice Hema Committee Report ) सामने आई है जिसमें मलयालम इंडस्ट्री का एक काला सच उजागर हो रहा है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बेहद टॉक्सिक माहौल में काम कर रही हैं और उनके साथ किस तरह यौन उत्पीड़न हो रहे हैं।ब
एक फेमस एक्ट्रेस ने अपने साथ हो रही दरिंदगी का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बताया है कि उसे जबरन उसी एक्टर के साथ फिल्म में इंटीमेट सीन देने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसने उसे एब्यूज किया है। अभिनेत्री को बापर-बार रिटेक देने पड़ रहे हैं। इस सीन करते हुए एक्ट्रेस को उसी शख्स की पत्नी बनना पड़ रहा है जिसने उसे असली में एब्यूज किया है।
जस्टिस हेमा कमेटी ने किया खुलासा
जस्टिस हेमा कमेटी ने इस चौंका देने वाले खुलासे पर रिपोर्ट तैयार की है जिसमें एक्ट्रेस की पहचान नहीं बताई गई। इसमें बताया गया है कि कैसे एक्ट्रेस को ना ही सिर्फ फिल्म में सीन करने को मजबूर किया गया बल्कि फिल्मी ऑफर्स के बदले उससे शारिरिक संबंध बनाने की भी डिमांड्स की गई। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मलयायम इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को लगातार धमकी भी दी जाती है कि अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो उसे फिल्म से निकाल दिया जाएगा। यहां तक की रात को जिस कमरे में वो ठहरी हैं वहां भी कोई भी रात को अचानक आकर उनका दरवाजा खटखटाकर सेक्स की डिमांड करने लगता है। कोई दरवाजे को जोर से पीटता है इस हद तक कि वो खुद ही टूट जाए और वो शख्स अंदर जबरन अपनी एंट्री कर ले।
एक्ट्रेसेस हर वक्त करती हैं कॉम्प्रोमाइज
रिपोर्ट में एड्जस्टमेंट्स और कॉम्प्रोमाइज का भी जिक्र किया गया है कि जो हर बात पर एक्ट्रेसेस को करने के लिए कहा जाता है। फिल्म ऑफर करने से पहले से लेकर फिल्म पूरी होने के बाद तक अभिनेत्री को हमेशा एड्जस्टमेंट्स और कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा जाता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेसेस के लिए माहौल इतना डरावना बना दिया गया है कि वो बिना अपने पेरेंट्स के फिल्म सेट पर भी नहीं आ सकतीं।
एक्ट्रेसेस से होती है सेक्स की डिमांड
इतना ही नहीं एक्ट्रेस को पहले से ही बताया जाता है कि कभी भी उससे सेक्स की डिमांड फिल्म यूनिट से कोई भी कर सकता है इसलिए उसे हमेशा तैयार रहना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये पूरा जाल है जिसमें शरीफ लड़कियों को फंसाया जाता है। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं जो लगातार महिलाओं के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस को यौन उत्पीड़न करने वाले एक्टर के साथ करना पड़ा इंटिमेट सीन, 17 बार हुए रिटेक
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines