Revathy Sampath Alleges Siddique of Sexual Misconduct: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट जबसे सामने आई है, तबसे ही साउथ सिनेमा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन जहां बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम फिल्ममेकर रंजीत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, तो वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। हालांकि इस मामले में उन्होंने जिस पर आरोप लगाया है वो कोई और नहीं बल्कि मलयालम एक्टर और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) सिद्दीकी हैं। इन आरोपों के बाद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काली-करतूतों का खुलासा किया गया। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सिनेमा के कई काले राज सामने आए हैं। इसी रिपोर्ट के आने के बाद अब अभिनेत्री रेवती संपत ने अनुभवी मलयालम एक्टर और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव सिद्दीकी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
रेवती ने किया हैरान करने वाला खुलासा
हाल ही में मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि यह घटना तब की है जब वह 21 साल की थीं। रेवती ने बताया कि सिद्दीकी ने शुरू में फेसबुक पर उनसे संपर्क किया और उन्हें ‘Mole’ कहा। यह शब्द अक्सर केरल में एक युवा लड़की या बेटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही मैंने अपनी 12वीं क्लास पूरी की, तो मैंने एक खतरनाक चीज एक्सपीरियंस की।
सिद्दीकी पर लगे गंभीर आरोप
रेवती ने बताया कि सिद्दीकी ने उन्हें फेसबुक पर संदेश भेजे। हालांकि जब एक फिल्म के लिए हम बात कर रहे थे तो इस चर्चा के दौरान सिद्दीकी की ओर से दुर्व्यवहार किया गया और उन्होंने मेरा यौन शोषण किया। रेवती ने आगे कहा कि अब वह जो चेहरा दिखाता है वो वैसा नहीं है, जो मैंने तब देखा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सिद्दीकी ने मुझे शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से परेशान किया है।
सिद्दीकी ने एएमएमए के महासचिव पद से दिया इस्तीफा
रेवती ने कहा कि उस वक्त मैं गंभीर मानसिक दौर से गुजरी थी। इसकी वजह से मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ा। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसके बारे में बोलने में मुझे काफी समय लगा। हालांकि इस सबके बाद सिद्दीकी ने ऐसा बिहेव किया जैसे कुछ हुआ ही ना हो। इसके साथ ही अगर सिद्दीकी की बात करें तो वो एक मशहूर अभिनेता हैं। सिद्दीकी ने 300 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया है। हालांकि इन सब आरोपों के सामने आने के बाद सिद्दीकी ने अब एएमएमए के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया है। ओनमनोरमा की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्दीकी ने आज, 25 अगस्त को एएमएमए के अध्यक्ष, अभिनेता मोहनलाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसमें कहा गया कि मैं अपने खिलाफ आरोपों के मद्देनजर पद से हट रहा हूं।
यह भी पढ़ें- Karan Johar की बेटी रूही की मां कौन? फिल्ममेकर ने कर दिया खुलासा
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines