Minu Muneer Sexual Harassment Allegations: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आ गया है। हर दिन कुछ ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसके बाद पूरी दुनिया सन्न रह गई है। अभी कुछ समय पहले पॉपुलर एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने जाने-माने एक्टर मुकेश समेत करीब 6 लोगों पर फिजिकल और वर्बल एब्यूज करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि साल 2013 में काम करते हुए इन लोगों ने उनका शोषण किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल होते ही अब एक नया खुलासा हुआ है।
हैरेसमेंट के दावों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
अब खुद पर लगे आरोप पर सीनियर एक्टर मुकेश ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हैरेसमेंट के आरोपों पर पलटवार किया है जिसके बाद मामला पूरी तरह से पलट गया है और लोग एक बार फिर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। एक्टर मुकेश ने अब दावा किया है कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, इतना ही नहीं उनका कहना है कि एक्ट्रेस काफी समय से उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थीं। अब एक्टर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि सच्चाई लोगों को पता चलनी चाहिए और वो जांच की भी मांग कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने पैसों के लिए किया ब्लैकमेल?
मुकेश का कहना है कि साल 2009 में एक्ट्रेस मीनू ने खुद को सिनेमा एस्पिरेंट बताते हुए खुद को उनसे इंट्रोड्यूस करवाया था। वो एक फोटो एल्बम लेकर मिलने आई थीं और फिल्में करने को लेकर इंटरेस्ट दिखा रही थीं। ऐसे में एक्टर ने उन्हें कहा था कि वो उन्हें फिल्में दिलवाने की कोशिश करेंगे। उस दौरान एक्ट्रेस ने मुकेश के बर्ताव की कथित तौर पर तारीफ भी की थी। इसके बाद साल 2022 में उनकी फिर एक्ट्रेस से मीटिंग हुई। तब एक्ट्रेस ने उनसे पैसों को लेकर मदद की डिमांड रखी थी। मैसेज कर मीनू ने करीब 1 लाख रुपए मांगे, इतना ही नहीं उन्हें ये भी मैसेज भेजा गया कि अगर वो पैसे नहीं देते हैं तो दूसरी कम्युनिटी के लोग भी इस मामले में जुड़ जाएंगे।
एक्टर के खिलाफ रची गई साजिश?
मुकेश का दावा है कि पैसे न देने पर एक्ट्रेस के पति ने भी उन्हें मैसेज किया और उससे भी बड़ी अमाउंट की डिमांड की। मुकेश ने अपने बयान में कहा है कि इनका पूरा गैंग काफी वक्त से पैसों को लेकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं, अब उन्हें मौका मिला है तो वो लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। हालांकि, वो इस प्लान में फंसने वाले नहीं हैं और न ही इस जाल के सामने घुटने टेकेंगे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines