Actor Mohanlal Health Update: मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ के सुपरस्टार मोहनलाल को लेकर बीते दिन रविवार को चौंकाने वाली खबर आई। बताया गया कि एक्टर को कोच्चि के एक अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। इस खबर के आते ही फैंस परेशान हो गए और जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर सुपरस्टार को क्या हुआ है? मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मोहनलाल को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही उन्हें तेज बुखार आ गया। ऐसे में उन्हें तुरंत ही बिना देरी किए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैंस भी एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब एक्टर मोहनलाल की तबीयत कैसी है?
अब कैसी है सुपरस्टार की तबीयत?
64 साल के सुपरस्टार की बीते दिन रविवार को अचानक बिगड़ी हालत ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया। इसके बाद से फैंस दुआ करने लगे कि जल्द ही एक्टर ठीक हो जाएं। बताया गया कि मोहनलाल को तेज बुखार के साथ मांसपेशियों में दर्द का सामना भी करना पड़ रहा था। ऑफिशियल मेडिकल स्टेटमेंट के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि मलयालम सुपरस्टार को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की दिक्कत हो सकती है। दरअसल, जो भी लक्षण सामने आए हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में Sonakshi-Zaheer इंडिया डे परेड में हुए शामिल, लोगों ने कर दिया ट्रोल
डॉक्टर्स ने दी ये सलाह
उधर, सुपरस्टार मोहनलाल को डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। इसके साथ ही उन्हें दवा को सही समय पर लेने और पब्लिक प्लेस में नहीं जाने की सलाह दी गई है। कोच्चि के जिस अस्पताल में एक्टर भर्ती हैं, वहां के आधिकारिक बयान को इंडस्ट्री ट्रैकर श्रीधर पिल्लई की ओर से शेयर किया गया है। उन्होंने मोहनलाल का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक्टर के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
मोहनलाल का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि सुपरस्टार मोहनलाल को हाल ही में वायनाड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए देखा गया था। वहीं अब उनकी हालत बिगड़ने से फैंस भी परेशान हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘एल 2: एम्पुरान’ की शूटिंग कर चुके हैं। इसके अलावा अपने डायरेक्शन की पहली फिल्म ‘बरोज’ के पोस्ट-प्रोडक्शन को पूरा कर चुके हैं। उनकी ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। हाल ही में मोहनलाल गुजरात में शूटिंग पूरी करने के बाद कोच्चि लौटे हैं, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल एक्टर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
46 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines