Malayalam Actor M Mukesh In Trouble Again: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और विधायक एम मुकेश यौन उत्पीड़न के मामले में अब एक बार फिर मुश्किलों में हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT ने हाल ही में मुकेश के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दायर कर दी है, जो कि उनकी यौन उत्पीड़न से संबंधित एक मामले में है। ये चार्जशीट एर्नाकुलम न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश की गई है।
चार्जशीट में अहम सबूत
सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट में ईमेल और व्हाट्सएप चैट के अलावा कई अहम सबूत पेश किए गए हैं, जो आरोपी की गतिविधियों की पुष्टि करते हैं। SIT ने इस मामले को मजबूत बनाने के लिए गवाहों के बयान और कुछ सबूत भी पेश किए हैं। एक हफ्ते पहले इसी तरह के साक्ष्यों के साथ वडकंचेरी कोर्ट में भी एक नया आरोपपत्र दाखिल किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री मिनू मुनीर ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें अभिनेता मुकेश का नाम भी शामिल है। मिनू मुनीर का कहना है कि मुकेश ने उन्हें मलयालम फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) में सदस्यता दिलाने का वादा किया था, लेकिन इसके बदले उनसे शारिरिक संबंध बनाने की मांग की गई। मिनू ने आरोप लगाया कि मुकेश ने उनसे शारीरिक रूप से गलत व्यवहार किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।
इस आरोप पर मुकेश के वकील ने पहले ही कहा था कि अभिनेता पुलिस की जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और अगर आरोप गलत पाए गए तो वो मामले को बंद करने की मांग करेंगे।
किन धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप), 354 (महिला की शील भंग करने का प्रयास) और 509 (महिला के अपमान के लिए शब्दों या इशारों का इस्तेमाल) के तहत मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा मुकेश पर कई गंभीर आरोप हैं जो इस पूरे केस को और जटिल बना रहे हैं।
मिनू मुनीर ने पिछले साल आरोप लगाया था कि न सिर्फ मुकेश, बल्कि इंडस्ट्री के और भी सितारों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जिनमें इडावेला बाबू, मणियानपिल्ला राजू और जयसुयर्या का नाम भी शामिल है। मिनू ने विशेष रूप से अभिनेता जयसुयर्या के साथ एक घटनाक्रम का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे अनुचित रूप से पकड़ लिया और अपने फ्लैट पर बुलाया। हालांकि मिनू ने साफ किया कि उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया और जयसुयर्या ने बाद में किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला।
मुकेश ने मामले पर क्या कहा था?
अभिनेता मुकेश ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि वो पूरी तरह से पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और अगर आरोप झूठे साबित होते हैं, तो मामला बंद करने का अनुरोध करेंगे। हालांकि इस नई चार्जशीट के बाद उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुलिस ने इस बार डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ गवाहों के बयान भी जमा किए हैं, जो मामले को और गंभीर बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss बन गया Celebrity Masterchef, तेजस्वी और Archana Gautam में हुई तू-तू मैं-मैं
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines