'कुछ ही घंटे पहले तो वो जिंदा…', होटल के कमरे में मृत मिले एक्टर Kalabhavan Navas

Kalabhavan Navas Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नवस अब हमारे बीच नहीं रहे। होटल के कमरे में उन्हें मृत पाया गया। उनके दोस्त और क्रू मेंबर ने कहा कि कुछ ही घंटे पहले तो वो जिंदा थे।

Kalabhavan Navas Death

Kalabhavan Navas Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई। मलयालम फिल्मों के फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नवस का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कलाभवन नवस को चोट्टानिकारा के पास एक होटल में अचेत अवस्था में पाया। जब उन्हें अस्पताल ले गए, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कलाभवन नवस यहां अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। नवस के अचानक निधन पर उनके एक क्रू मेंबर ने आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि कुछ ही घंटे पहले तो वो जिंदा था।

विज्ञापन

कुछ ही घंटे पहले तो वो जिंदा…

कलाभवन नवस की फिल्म ‘प्रकम्बनम’ के एक क्रू मेंबर और उनके करीबी दोस्त ने नवास के साथ बिताए अपने आखिरी पलों को याद किया। नवास के दोस्त ने कहा कि अभी कुछ घंटे पहले तो सेट पर पूरी तरह ठीक था, हंस रहा था और जिंदा था। क्रू मेंबर ने कहा कि नवास पूरे दिन फिल्म के सेट पर हंसते-मजाक करते थे, उनकी एनर्जी भी कमाल की थी। हम लोगों में से किसी ने नहीं सोचा था कि ये उनका आखिरी शूट होगा।

विज्ञापन

होटल में आखिरी सांस

जानकारी के अनुसार, कलाभवन नवस अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रकम्बनम’ की शूटिंग के सिलसिले में चोट्टानिकारा आए हुए थे और होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें शुक्रवार शाम को होटल से चेक-आउट करना था। लेकिन, जब वह शाम को चेक-आउट के लिए रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो होटल के कर्मचारी उनके कमरे में गए, जहां वह बेहोशी की हालत में मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में बताया और उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

बिस्तर पर ही पड़ा तौलिया-साबुन

होटल के एक स्टाफ ने बताया कि उनके कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्टाफ ने कहा कि नवस शूटिंग के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे होटल आए थे। उन्होंने कहा था कि वे रात 8 बजे तक चेक आउट कर लेंगे, लेकिन 9 बजे तक भी बाहर नहीं आए और न ही उनका कोई कॉल आया। इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे गया, जहां वे फर्श पर गिरे हुए मिले। वहीं, तौलिया और साबुन उनके बिस्तर पर ही पड़े थे। ऐसा लग रहा है कि जब वे फ्रेश होने की तैयारी कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ