हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नशे में धुत एक्टर ने एयरपोर्ट पर की बदतमीजी, पुलिस ने किया अरेस्ट, रजनीकांत के साथ शेयर कर चुके स्क्रीन

Vinayakan: रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ के एक्टर विनायकन चर्चा में हैं। एक बार फिर से एक्टर को उनकी हरकतों की वजह से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला हैदराबाद एयरपोर्ट का है। इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Vinayakan

Vinayakan: सिनेमा जगत के किसी ना किसी स्टार को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ मामला सामने आता ही रहता है। इस वक्त रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ के एक्टर विनायकन चर्चा में हैं। सामने आई रिपोर्ट्स और मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि विनायकन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। साथ ही एक्टर पर मामला भी दर्जा किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

एयरपोर्ट पर हंगामा

दरअसल, हालिया सामने आई जानकारी की मानें तो खबरें हैं कि विनायकन एयरपोर्ट पर नशे में धुत बदतमीजी कर रहे हैं। जब एक्टर ने एयरपोर्ट पर हंगामा खड़ा कर दिया तो पुलिस ने उनको अरेस्ट किया। जानकारी है कि विनायकन ने जब हंगामा किया, उस वक्त वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। एक्टर ने इंडिगो के गेट स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी। कथित तौर पर सामने आया कि विनायनक नशे में भी थे। हंगामा ज्यादा होने के बाद पुलिस ने अभिनेता को अरेस्ट कर मामला दर्ज किया है।

वीडियो भी वायरल

‘इंडियाटुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर फेम एक्टर हैदराबाद से गोवा जा रहे थे। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर फर्श पर शर्टलेस बैठे देखें जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर किस तरह से चिल्ला रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। जब विनायकन नहीं रुके, तो वहां मौजूद CISF की टीम ने उन्हें अरेस्ट किया। इसके बाद अभिनेता को लोकल एयरपोर्ट पुलिस को सौंपा गया।

विज्ञापन

मामले की जांच शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि विनायकन की CISF के जवानों से झड़प हो गई थी, जिसके बाद सारा बवाल हुआ। हालांकि अब मामले की आगे की जांच हैदराबाद पुलिस कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन के सीआई बलराज का कहना है कि केस दर्ज हो चुका है और आगे की जांच भी शुरू हो गई है।

पहले भी हंगामे में अरेस्ट हो चुके हैं विनायकन 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब विनायकन ने इस तरह से पब्लिक में हंगामा किया है। जी हां, बीते साल 2023 में भी उन्होंने अक्टूबर में एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस थाने में शराब के नशे बवाल किया था। उस वक्त केरल पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया था। इसके अलावा भी विनायकन पर कई शिकायतें दर्ज हैं। साथ ही कहा गया है कि एक्टर अपने अपार्टमेंट के कॉम्प्लेक्स में भी खूब हंगामा करते हैं। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई थी। गौरतलब है कि मलयालम के अलावा तमिल फिल्मों में भी विनायकन का जलवा रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में विनायकन विलेन के रोल में थे, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 9 साल की थीं जब पिता को खोया, 16 की उम्र में पर्सनल सेक्रेटरी संग भागीं… आज 91वां बर्थडे मना रहीं Asha Bhosle

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola