हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रेप के आरोप में मशहूर एक्टर हुआ गिरफ्तार, फैंस को लगा बड़ा झटका

Actor Arrested After Rape Accusation: रेप के आरोप में बड़े एक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जी हां अब मलयामल इंडस्ट्री से आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
Actor Arrested After Rape Accusation

Actor Arrested After Rape Accusation: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अब एक झटका लगा है। जी हां हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने कुछ समय पहले सभी को हैरान कर दिया था जब एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले यौन शोषण के बारे में पता चला था। अब इंडस्ट्री के बड़े एक्टर की गिरफ्तारी की खबर आ रही है, जिनपर रेप के आरोप लगे हैं। आखिर कौन है ये एक्टर चलिए आपको बताते हैं।

एक्टर एडावेला बाबू हुए गिरफ्तार

मलयालम एक्टर एडावेला बाबू को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी उस समय हुई जब उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अग्रिम जमानत ले ली थी। बाबू की गिरफ्तारी तब हुई है जब एक दिन पहले कोल्लम के विधायक एम मुकेश को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर रिहा किया गया।

केरल पुलिस ने बुधवार को एदवेला बाबू को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि उनके जल्दी ही जमानत पर रिहा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है लेकिन इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। उनके फैंस को भी इससे बड़ा झटका लगा।

विज्ञापन

हेमा समिति की रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

एर्नाकुलम की एक जिला अदालत से उन्हें पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इस मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है, खासकर हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद, जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण का खुलासा किया था।

इस साल की शुरुआत में आई हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री  में महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार को उजागर किया था। इस रिपोर्ट के बाद कई अभिनेताओं पर रेप के आरोप लगे हैं। इनमें विधायक एम मुकेश और अभिनेता सिद्धीक का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

जून में एक्टर ने दिया था इस्तीफा

लंबे समय तक मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रहे एडावेला बाबू ने जून में इस्तीफा दिया था। उनकी गिरफ्तारी के मामले में शिकायतकर्ता वही एक्ट्रेस है, जिसने साल 2010 में AMMA की सदस्यता के लिए बाबू और मुकेश से संपर्क किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उनका शोषण किया।

जिला अदालत ने शिकायतकर्ता के बयान को ध्यान में रखते हुए कहा था कि उसमें बल प्रयोग का कोई प्रमाण नहीं था। अदालत ने ये भी कहा कि शिकायतकर्ता ‘इच्छा से’ मुकेश के घर गई थी और बाबू से संपर्क किया था।

विज्ञापन

इस बीच पुलिस सिद्धीक पर भी अपना शिकंजा कस रही है। उसकी अग्रिम जमानत की याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। अदालत ने कहा है कि 2016 में हुई एक घटना के खिलाफ अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने फिल्म उद्योग में एक बार फिर से सुरक्षा और महिला अधिकारों पर बहस को हवा दी है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘इस’ खान को फिल्म से निकाला बाहर, एक्टर का छलका दर्द, मजबूरी में कर रहा ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola