Anoop Menon On Online Ticket Booking Fraud: आजकल फिल्मों के टिकट ऑनलाइन बहुत आसानी से बुक कर लिए जाते हैं। इसके लिए सिनेमाघरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस बीच मॉलीवुड एक्टर अनूप मेनन ने ऑनलाइन फिल्म के टिकट बुक कराने को लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल, उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग में होने वाली धोखाधड़ी की प्रवृत्ति को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जिस फिल्म को हाउसफुल बताया उसमें सिर्फ 12 दर्शक ही थे। अनूप मेनन का कहना है कि जब फिल्म रिलीज होती है, उस वक्त सिनेमाघरों में दर्शक कम होते हैं लेकिन टिकटों की मांग बहुत ज्यादा होती है। एक्टर ने कहा कि किसी भी फिल्म की रिलीज के फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) पर ऐसा खासतौर पर देखने को मिलता है, जब फिल्म के ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी देखने को मिलती है।
फिल्म इंडस्ट्री में बन गई खतरनाक प्रवृत्ति
एक्टर अनूप मेनन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘चेकमेट’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री की संख्या अक्सर सिर्फ दिखावा होती है। लोगों के बीच झूठी अफवाह फैलती है कि फिल्म हिट गई और सिनेमाघरों में दर्शकों की भरमार है। हालांकि असल में ऐसा होता नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘आजकल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत खतरनाक प्रवृत्ति बन गई है। यह गलत प्रवृत्ति फिल्म निर्माताओं और दर्शकों दोनों पर गलत असर डाल रही है।’
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 से एलिमिनेट हुई दमदार कंटेस्टेंट, ओवर कॉन्फिडेंस बना वजह
किसी स्कैम से कम नहीं
अनूप मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि ‘जब कोई फिल्म रिलीज होती है, तो टिकटों की उच्च संख्या को दिखाने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी रकम निवेश की जाती है। कई बार निवेश की गई रकम फिल्म के कुल बजट से भी ज्यादा होती है। मॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ये परेशान करने वाली बात है। लोगों को यह दिखाने के लिए कि सिनेमाघरों में फिल्म हाउसफुल जा रही है। लोगों की काफी संख्या है, यह सब किया जाता है, जो किसी स्कैम से कम नहीं।’
फिल्म हाउसफुल लेकिन थिएटर में 12 लोग
एक्टर ने आगे कहा, ‘जिस फिल्म की बुकिंग फुल हो जाती है, उस थिएटर में सिर्फ 12 लोग ही मौजूद होते हैं। ऑनलाइन बुकिंग और असल सिनेमाघरों के बीच ये गलत जानकारी अब फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। खासतौर पर उन निर्माताओं को जिन्हें लगता है कि उनकी फिल्म इन बढ़ी हुई संख्या के आधार पर दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म हाउसफुल है। हालांकि हकीकत कुछ और निकलती है, जो दर्शकों की अनुमानित संख्या से भी बहुत कम होती है।’ अनूप मेनन ने कहा कि इस तरह की गलत जानकारी न सिर्फ परेशान करने वाली है बल्कि वित्तीय नुकसान भी कराती है।
आपको बता दें कि अनूप मेनन ने ऑनलाइन फिल्मों की टिकट बिक्री पर हो रहे स्कैम पर इसलिए बात की की क्योंकि उनकी फिल्म ‘चेकमेट’ सिनेमाघरों में हिट हो गई है, लेकिन दर्शकों से इसे औसत समीक्षा ही मिल रही है। यह अपने आप में चौंकाने वाली बात है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines