डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 2000 के दौरान कई आइकॉनिक कॉमेडी फ़िल्में दीं हैं। इसमें एक ‘मालामाल वीकली’ भी शामिल हैं, इस फिल्म में कोई सुपरस्टार नहीं था लेकिन इस फिल्म ने सफलता के झंड़ गाड़ दिए थे। इसमें ज्यादातर वो कलाकार थे, जो सपोर्टिंग रोल के लिए जाने जाते थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने फेल कर दिया था, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचा दिया था। अरबाज खान की ये फिल्म सुपरहिट रही और बजट से चार गुना ज्यादा कमाई की। इस फिल्म का बजट लगभग 7 करोड़ और कमाई 42. 76 करोड़ तक रही थी। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि आज भी जब फिल्म टीवी पर आती है तो लोग देखे बिनी नहीं रह पाते हैं।
साल 2006 में रिलीज हुई ये फिल्म एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, रीमा सेन, राजपाल यादव, सुधा चंद्रन, गोवर्धन असरानी और शक्ति कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म का नाम था मालामाल वीकली, इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में थे। कॉमिक टाइम की वजह से पूरी फिल्म ओम पुरी और परेश रावल के कंधो पर आ गई।
ये भी पढ़ें: गले में लिपटा सांप, कंटेस्टेंट गई कांप, Khatron Ke Khiladi 14 में हुआ मौत से सामना
इतना ही नहीं, IMDB के मुताबिक भारत में ज्यादातर आलोचकों ने फिल्म को खराब रेटिंग दी थी। लेकिन सिनेमा दर्शकों से इस फिल्म को बहुत प्यार मिला। कई समीक्षकों का यह भी मानना है कि यह फिल्म वेकिंग नेड डिवाइन 1998 से काफी मिलती है। हालांकि, मेकर्स ने इसे खारिज करते हुए दावा किया कि ‘ये फिल्म पूरी तरह से बिलकुल ऑरिजनल है।’ रिलीज के बाद 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 42.76 करोड़ कमाकर सबकी जुबान पर ताला लगा दिया।
फिल्म कि कहानी कि बात करें तो, इसमें गांववाले लॉटरी जीतकर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश में जुटे हुए थे और ये उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी। प्रियदर्शन और अरबाज खान दूसरी बार साथ काम कर रहे थे। इससे पहले परेश रावल और शक्ति कपूर के साथ 2005 में ‘हलचल’ फिल्म बनाई थी। इस फिल्म की सक्सेक्स को देखते हुए साल 2012 में इस फिल्म का सीक्वल बना ‘कमाल धमाल मालामाल’। इसमें नाना पाटेकर और श्रेयस तलपड़े थे। लेकिन ये फिल्म सक्सेसफुल नहीं रही।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
55 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines