मुंबई: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन और फॉरएवर फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का फैशन गेम हमेशा परफेक्ट ही होता है। एक्ट्रेस को बहुत अच्छे से पता है कि किस मौके पर कैसे अपने आउटफिट के जरिए ना केवल सुर्खियां बटोरनी है बल्कि सारी लाइम लाइट भी अपने नाम करनी है।
हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर हुई दिवाली पार्टी में बी-टाउन तमाम हस्तियों ने शिरकत की, इनमें मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। स्टार को बॉलीवुड के ओजी-स्टाइल आइकन में से एक के रूप में जाना जाता है, और बीती रात उन्होंने एक बार फिर इसे सही साबित किया।
अभी पढ़ें – Thank God Controversy: इस वजह से फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के किरदार का बदला नाम, मेकर्स पर लगा था ये आरोप
पार्टी में मलाइका ने डिजाइनर ब्लैक कलर की सेक्विन साड़ी पहनी थी, जिसे पहनकर उन्होंने कुछ मेजर फैशनगोल दिए। इस ग्लैमरस को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करने के लिए मलाइका ने एक एपिक ट्रांजिशन वीडियो (Malaika Arora Video) का सहारा लिया।
फिटनेस और फैशन आइकन मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक को शेयर करने के लिए वीडियो शेयर किया, लेकिन मजेदार ट्विस्ट के साथ, जिसकी शुरुआत उनके वर्कआउट सेश के कपड़ों के साथ होती है और कैमरे पर हाथ लगाते ही डीवा अपने दी-ग्लैम अवतार यानी ऑल-ब्लैक ट्रेडिशनल लुक में बदल जाती हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: नींद को लेकर घर में फिर छिड़ी जंग, अर्चना और प्रियंका ने बजाई सबकी बैंड
मलाइका अरोड़ा की काली साड़ी मोनिका और करिश्मा कंटेम्पोरेरी फैशन लेबल जेड के वॉर्डरोब से है। इसमें लेस ट्रिम्स, सेक्विन कढ़ाई, जटिल थ्रेडवर्क, एक झालरदार पल्लू और ढेर सारे स्टड्स भी जड़े हुए हैं। एक्सेसरीज के लिए मलाइका ने ब्लैक एम्बेलिश्ड क्लच, हाई हील्स, स्क्वायर शेप ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग्स को चुना। अंत में, ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, शिमरी आई शैडो, साइड-स्वेप्ट हेयरडू, ब्लश्ड चीक्स, मौव लिप शेड, बीमिंग हाइलाइटर, और मस्कारा से सजी लैशेज के साथ अपने ग्लैम लुक को पूरा किया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines