Malaika Arora with Mystery Man: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें जोरों से चल रही हैं। दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों अपने ब्रेकअप पर अब तक खुलकर नहीं बोले हैं, वो लगातार क्रिप्टेड पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब मलाइका एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर मलाइका फिर से टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं।
स्पेन में चिल कर रहीं मलाइका अरोड़ा
स्पेन में मलाइका अरोड़ा की मिस्ट्री मैन के साथ चिल करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब बवाल मचा रही हैं। मलाइका इस वक्त स्पेन में चिल कर रही हैं। इसी बीच उनकी पिक्चर्स ने अब सनसनी मचा दी हैं क्योंकि इनमें मलाइका के साथ मिस्ट्री मैन पर सबका ध्यान जा रहा है। मलाइका ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कौन है मलाइका का मिस्ट्री मैन?
मलाइका अरोड़ा इस वक्त स्पेन में वेकेशन्स एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। चार फोटोज का कोलाज बनाकर मलाइका ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें एक तस्वीर में एक शख्स हाथ में जूस का गिलास पकड़े हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में मलाइका ने नियॉन कलर की बिकिनी पहनी हुई है। वहीं तीसरी फोटो में मिस्ट्री मैन व्हाइट कलर की शर्ट में दिख रहा है। इस शख्स का चेहरा ठीक से नजर तो नहीं आ रहा है लेकिन इस तस्वीर के इंटरनेट पर आते ही ये चुटकियों में वायरल हो गई। अब हर कोई मलाइका को इस शख्स के साथ देखकर ये कयास लगा रहा है कि आखिर कौन है मलाइका का ये नया प्यार। ये शख्स कौन है, क्या करता है फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Malaika Arora with Mystery Man
अनंत-राधिका की शादी में अकेले आए अर्जुन
आपको बता दें बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड पहुंचा था वहीं मलाइका अरोड़ा किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आई थीं। अर्जुन अकेले ही यहां पर पहुंचे थे और उन्होंने खूब डांस भी किया था। अर्जुन को शादी में अकेले देखने के बाद हर कोई मलाइका से उनके ब्रेकअप के चर्चे कर रहा था लेकिन अब मलाइका के यूं मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर अब ब्रेकअप की खबर पर मुहर लगना भी तय ही माना जा रहा है। वैसे भी पिछले काफी वक्त से ही अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर को हुए कई फ्रैक्चर और पैर में आई चोट, कैसा है हाल?
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
37 secs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines