मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर स्टाइल और फैशन को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख फैंस उनकी शादी के कयास लगाने लगे।
एक्ट्रेस का ये पोस्ट दिनभर हर तरफ छाया रहा, जिसमें उन्होंने शर्माती हुई तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैंने हां कह दिया।’ अब अफवाहों पर मलाइका ने अपनी चुपी तोड़ते हुए ऐसी बात कही है जिसे जानकर हर कोई हैरान है।
एक्ट्रेस ने अपने जवाब में बताया है कि आखिर उन्होंने किसे हां कहा है।
अभी पढ़ें – अमेरिका वापस लौटीं Priyanka Chopra, एक हफ्ते बाद बेटी मालती से यूं मिलीं एक्ट्रेस
मलाइका (Malaika Arora wedding rumours) ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर रुमर्स को गलत साबित करते हुए एक पोस्ट साझा की हैं। उन्होंने ने लिखा है- “मैंने अपने नए रियलिटी शो #HotstarSpecials #MovinginwithMalaika के लिए @disneyplushotstar को हाँ कहा, जहाँ आप मुझे करीब और व्यक्तिगत रूप से देखने को मिलेंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। उम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही थी?”। आगे उन्होंने कहा कि ये शो 5 दिसंबर से स्ट्रीम होगा।
आपको बता दें कि ये सारी गलतफहमी एक्ट्रेस के एक पोस्ट से शुरु हुई। जिसमें उन्होंने लिखा था- “मैंने हां कह दिया।” साथ में रिवाल्विंग हार्ट इमोजीस भी ड्रॉप किए। । जिसके बाद नेटिजेस को लगा कि मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से सगाई को लेकर हां कहा है। लेकिन एक्ट्रेस ने इससे पर्दा हटा दिया है। अब शो की खबर पर लोग अपनी राय दे रहे हैं। रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ”आरआईपी उन लोगों के लिए जिन्होंने सोचा कि उसने अर्जुन कपूर को हाँ कहा”।
बता दें, मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora & Arjun Kapoor Engagement) को पिछले 4 साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और वैकेशन पर साथ जाते नजर आते हैं। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी दिखाई देती है।
अभी पढ़ें – ये है वो खूबसूरत मॉडल जिसकी वजह से टूटा शोएब-सानिया का घर, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा ने पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। उनकी शादी को 19 साल हो चुके थे। लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। अरबाज और मलाइका 20 साल के अरहान नाम के बेटे के माता-पिता हैं। पिछले साल वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। वहीं अरबाज खान इन दिनों मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
5 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
18 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
19 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines