पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मलाइका को लेकर बातें सुनने को मिलती रहती हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा कि मलाइका मुश्किलों में घिर गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट ने एक्ट्रेस को चेतावनी दे दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मलाइका को कोर्ट ने वार्निंग दे डाली? आइए जानते हैं…
क्या है मामला?
दरअसल, ये मामला आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है। 2012 में मुंबई के एक पांच सितारा होटल में झगड़ा का ये केस है, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा के हसबैंड शकील लडक और उनके फ्रेंड बिलाल अमरोही शामिल थे। इसी मामले में कोर्ट ने मलाइका को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सोमवार को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस को चेतावनी दी है।
मलाइका को कोर्ट ने दी लास्ट वार्निंग
जी हां, कोर्ट ने मलाइका को लास्ट वार्निंग देते हुए कहा कि अब अगर वो अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं, तो अदालत उनेक खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करेगी। गौरतलब है कि इसके पहले कोर्ट ने मार्च और 8 अप्रैल को मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मलाइका समन मिलने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुई थीं।
कोर्ट हुआ सख्त
बता दें कि इस बार मलाइका ने अपने वकील को कोर्ट में हाजिरी लगाने के लिए भेजा था। हालांकि, इस बार अदालत ने सख्ती दिखाई और कहा कि जान-बूझकर कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर अगली तारीख पर मलाइका कोर्ट नहीं आईं, तो सख्त कदम उठाया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि इस केस के बारे में उन्हें पता है और इसके बाद भी वो पेश नहीं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- पाक स्टार्स को बैन करने के चक्कर में ‘चूक’, कंट्रोवर्सी में होने के बाद भी बैन लिस्ट में नहीं
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines