Actresses Who Are Still Single After Divorce: बॉलीवुड और टीवी जगत में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने अब तक अपनी जिदंगी में कोई नया जीवनसाथी नहीं ढूंढा है। कुछ अपनी मर्जी से सिंगल पेरेंट होकर बच्चों को बड़ा कर रही हैं तो कुछ दोबारा रिलेशनशिप में आकर भी सिंगर हो गईं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 एक्ट्रेसेस के बारे में।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान इंडस्ट्री के फेमस कपल रहे हैं। दोनों का एक बेटा अरहान खान भी है। लेकिन दोनों ने सालों बाद तलाक लेकर अपने सभी फैंस को चौंका दिया था। दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन कुछ साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने राहें जुदा कर ली। अरबाज से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया जबकि अरबाज खान जॉर्जिया को डेट कर रहे थे। अभी हाल ही में अर्जुन के साथ भी मलाइका का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद अब एक्ट्रेस सिंगल रह गई हैं, जबकि अरबाज अब पत्नी शूरा खान के साथ शादीशुदा लाइफ में खुश हैं।
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिशमा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ सालों बाद अभिनेत्री ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं जो अब अपनी मां के साथ ही रह रहे हैं। संजय ने करिश्मा से अलग होने के बाद प्रिया सचदेव कपूर के साथ घर बसा लिया जबकि करिश्मा अपनी मर्जी से जिंदगी अकेली अपनी शर्तों पर जी रही हैं।
समंथा रुथ प्रभु
नागा चैतन्य और समंथा रुथ प्रभु साउथ के सुपरस्टार कपल के तौर पर जाने जाते थे। दोनों एक दूसरे के साथ फैंस को काफी पसंद थे। हालांकि समंथा और नागा चैतन्य ने भी एक दूसरे से तलाक लेना ही बेहतर समझा। अब नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं, जबकि समंथा अभी भी सिंगल ही हैं और लाइफ में मूव ऑन करने के लिए नए पार्टनर की तलाश में हैं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर टीवी जगत के चर्चित कपल्स में से एक गिने जाते थे। 9 अप्रैल 2012 को करण ने अपनी को-स्टार जेनिफर से शादी कर ली थी। हालांकि पहली शादी की ही तरह दोनों की शादी भी ज्यादा टाइम तक चल नहीं पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आज जेनिफर अब तक सिंगल हैं और उनकी लाइफ में करण के बाद कोई और नहीं आ पाया है। जबकि करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली और आज वो अपने पारिवारिक जीवन में खुश हैं।
दलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। दलजीत पहले एक्टर शालीन भनोट के साथ शादी के बंधन में थीं। दोनों ने साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ भी जीता था लेकिन दोनों का फिर तलाक हो गया। इसके बाद दलजीत की जिंदगी में बिजनेसमैन निखिल पटेल की एंट्री हुई, दोनों ने शादी की लेकिन इन दोनों के बीच भी दूरियां आ गईं और दोनों ने तलाक ले लिया। अब निखिल पटेल लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और उनकी लाइफ में नया प्यार आ गया है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora को रात के 3 बजे Arjun Kapoor ने किया मैसेज? ब्रेकअप के बाद इंटरव्यू में किया खुलासा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines