बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी और ने दस्तक दी या नहीं? ये जानने के लिए उनके फैंस भी एक्साइटेड रहते हैं। पिछले दिनों पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा के साथ उनके डेटिंग रूमर्स ने फैंस का काफी ध्यान खींचा था। अब मलाइका ने प्यार पर बात करते हुए साफ कहा है कि फिलहाल वह किसी रिश्ते की तलाश में नहीं हैं। वह इस वक्त बेहतर इमोशनली फेज में हैं। मलाइका ने फ्यूचर को हाइलाइट करते हुए कहा कि वह यूनिवर्स को तय करने देना चाहती हैं कि आगे क्या होने वाला है।
प्यार पर फोकस नहीं कर रहीं मलाइका
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने दिल को फिर से प्यार करने की इजाजत दी है? वह फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘फिलहाल इस वक्त मैं इस पर फोकस नहीं कर रही हूं। ये ऐसी चीजें हैं जिसके लिए आप प्लानिंग नहीं कर सकते हो। मेरे पास जो धैर्य है, मैं बस उसके लिए शुक्रगुजार हूं। इसी धैर्य ने मुझे एक बेहतर मानसिक स्थिति में पहुंचाने में हेल्प की है।’
आखिरी सांस तक प्यार पर करेंगी यकीन
ई-टाइम्स से बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, ‘मैं पहले एक अच्छी जगह पर नहीं थी लेकिन अब मैं बेहद अच्छी, शांत और खुशहाल जगह पर पहुंच गई हूं। मेरी जिंदगी में आगे क्या होगा इस पर मैं जोर नहीं दे सकती हूं लेकिन अगर ये होना है, तो होकर रहेगा।’ प्यार के बारे में बात करते हुए मलाइका ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा प्यार में यकीन करती रहूंगी। अपनी आखिरी सांस तक..ये प्यार मुझे इंस्पायर करता रहेगा। मेरी जिंदगी में हमेशा प्यार बना रहेगा।’
यह भी पढ़ें: ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट पर आया अपडेट, मेकर्स ने जारी किया वीडियो
क्रिकेटर संग डेटिंग रूमर्स ने खींचा ध्यान
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। इस बीच वह पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गईं। दरअसल, हाल ही में IPL के दौरान राजस्थान रॉयल्स के एक मैच को चीयर करने के लिए मलाइका अरोड़ा पहुंची थीं। स्टेडियम में उनके बगल में क्रिकेटर कुमार संगकारा भी बैठकर उस टीम को चीयर कर रहे थे। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि इन रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines