Malaika Arora Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त पेरिस में ओलंपिक मैच का लुत्फ उठा रही हैं। इससे जुड़े वो हर अपडेट्स को अपने फैंस के साथ भी शेयर कर रही हैं। उनकी तस्वीरों पर उनके चाहने वाले भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। इन बीच मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ अपनी इक्वेशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे अरहान के दोस्त उनकी वर्क प्रोफाइल को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। जब दोस्त अरहान से पूछते हैं कि उनकी मां क्या करती हैं? इस पर उनके बेटे के पास कोई सटीक जवाब नहीं होता है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरहान खान मां-बेटे होने के साथ-साथ आपस में खूबसूरत दोस्ती का बॉन्ड शेयर करते हैं। इसके अलावा अरहान अपनी मां से काफी क्लोज हैं, जिसका उदाहरण कई बार उनकी पोस्ट से मिल चुका है।
बेटे के दोस्त होते हैं कन्फ्यूज
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में हार्पर बाजार को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरे बेटे अरहान के दोस्त उससे हमेशा पूछते हैं कि उसकी मां जीविका चलाने के लिए क्या करती हैं? उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं होता है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘एक दिन मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उसके दोस्त इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि मैं असल में क्या काम करती हूं? मेरी वर्क प्रोफाइल क्या है? मेरा बेटा अपने दोस्तों से कहता है कि उसकी मां फिल्में कर चुकी हैं। वो गानें कर चुकी हैं, वीजे रही हैं, मॉडल और टीवी स्टार तक रह चुकी हैं। ये सुनकर वो कन्फ्यूज हो जाते हैं।’
यह भी पढ़ें: Olympic में खेल चुका है बॉलीवुड का ये एक्टर, एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडल
मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा को मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस कहना गलत नहीं होगा। अपने करियर में उन्होंने एक एक्ट्रेस, टीवी होस्ट, डांस रियलिटी शो की जज, डांसर और मॉडल बनकर अपने फैंस का दिल जीता है। मलाइका ने आगे कहा कि ‘मैं अपनी लाइफ में वही काम करती हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है। हर बार मुझे अपने काम को करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ता है?’ एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता मैं वो करती हूं जो मुझे अच्छा फील कराए।
उम्र के साथ बढ़ती जा रही खूबसूरती
इस दौरान एक्ट्रेस ने उम्र के साथ बढ़ती अपनी खूबसूरती पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मुझे अच्छा लगता है कि जब लोग मुझसे कहते हैं कि आप 48 की उम्र में भी कमाल दिखती हो। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कहने के पीछे उनका मकसद मेरा अपमान करना है। यह सिर्फ दिल से निकली एक तारीफ होती है उनके लिए।’ मलाइका ने आगे कहा कि इस उम्र में अगर वो खूबसूरत दिखती हैं तो इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और फोकस है। उन्होंने कहा कि जब उनके फैंस उनसे पूछते हैं कि आपकी सुंदरता का राज क्या है? ये सवाल उन्हें खुशी देता है।
ट्रोलिंग से निपटना सीख लिया
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कई बार उन्हें अलग-अलग कारणों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार बनना पड़ता है। हालांकि मलाइका का कहना है कि उन्होंने इससे निपटना सीख लिया है। मलाइका ने कहा कि ‘कई बार जब मैं देखती हूं कि मेरे बारे में निगेटिव लिखा गया है तो इससे मेरा दिन खराब जाता है। इसलिए मैं खुद को वैसा बनाए रखने की कोशिश करती हूं जैसी मैं हूं।’
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines