Malaika Arora: पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक तरफ काम में बिजी हैं तो दूसरी तरफ वो ब्रेकअप के दर्द से उबरने की कोशिश कर रही हैं। अर्जुन कपूर से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है और जब कई साल का रिश्ता खत्म होता है तो मूव ऑन करना इतना आसान नहीं होता। एक तरफ अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं, तो मलाइका भी अपने फोटोशूट और काम में खुद को बिजी रख रही हैं। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा को लेकर पिछले कुछ दिनों से डेटिंग रूमर्स भी उड़ रहे हैं।
मलाइका को हुआ स्ट्रेस?
मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के बाद उनके स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन अब उन्होंने एक हिंट दिया है जिससे साबित होता है कि मलाइका अभी तक अर्जुन को पूरी तरह से भुला नहीं पाई हैं। वो अभी भी ब्रेकअप के बाद स्ट्रेस में हैं और अपने ही विचारों से हर दिन लड़ रही हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि उनका खुद का कहना है। अब एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इशारा जरूर दे दिया है।
खुद को कैसे समझा रहीं मलाइका अरोड़ा?
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें उन्होंने अपनी तकलीफों का जिक्र किया है। ये कोई शारीरिक तकलीफ नहीं बल्कि मानसिक तनाव दिख रहा है। एक्ट्रेस का पोस्ट देख फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। आखिर मलाइका ने ऐसा क्या कह दिया? जिसके बाद सभी को उनकी चिंता हो रही है, ये भी जान लेते हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट में लिखा है, स्ट्रेस आपको ये विश्वास दिलाता है कि सब कुछ अभी होना चाहिए। विश्वास आपको आश्वासन देता है कि सब कुछ सही और सही समय पर होगा।’
Malaika Arora
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra क्यों नहीं बनना चाहते ‘टाइम गॉड’? जानें 4 कारण
मलाइका के पोस्ट से बढ़ी चाहने वालों की चिंता
अब यहां मलाइका को किस चीज को लेकर स्ट्रेस हो रहा है? फैंस को भी यही सवाल परेशान कर रहा है। मलाइका की जिंदगी में ऐसा क्या है जो अधूरा है? और एक्ट्रेस उसके जल्द पूरे होने की उम्मीद कर रही हैं, ये सोचकर अब लोगों ने कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं। उनके इस पोस्ट को ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। शायद यहां एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर हिंट देना चाह रही हैं। अब उनके इशारे सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines