Malaika Arora with Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब बातें सुनने को मिलती हैं. इस बीच अब एक बार फिर से नताशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इसके पीछे की वजह एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मलाइका का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं. वीडियो में मलाइका के संग एक मिस्ट्रीमैन भी नजर आ रहा है. पैपराजी ने मलाइका को एयरपोर्ट पर देखा तो उनके कैमरे की नजरें एक्ट्रेस की ओर चली गईं, लेकिन मलाइका और मिस्ट्रीमैन यानी एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता अलग-अलग हो गए और एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलते दिखे.
रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो इंटरनेट पर इसकी चर्चा होने लगी कि मलाइका फिर से अपने मिस्ट्रीमैन यानी रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आई हैं. इस दौरान मलाइका आगे-आगे चल रही थीं, जबकि हर्ष उनके पीछे-पीछे कैजुअल आउटफिट में थे और उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था और वो अपनी कार की ओर गए.
दोनों में से किसी ने नहीं दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग की चर्चा हो रही है, लेकिन किसी ने भी इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. गौरतलब है कि इसके पहले मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी. इस दौरान दोनों को लेकर खूब बातें होती थी, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया.
मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप
अब मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों साथ में नहीं हैं. हालांकि, मलाइका और अर्जुन कपूर को ब्रेकअप के बाद कई बार साथ में देखा गया है और दोनों हमेशा बेहद आराम से मिलते हैं. इसके अलावा मलाइका अब अपने नए प्यार की रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- ‘दुनिया रखूं जूतों के नीचे…’, Palash Muchhal का Natasa Stankovic के साथ पुराना वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines