Malaika Arora Spotted With Arjun Kapoor : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कपल को लेकर ऐसी खबर आई थी जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे थे कि मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन अब दोनों के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि दोनों अब भी साथ हैं और उनके बीच ब्रेकअप नहीं हुआ है।
अमृता की पार्टी में साथ पहुंचा कपल
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने जब से अपना रिलेशनशिप कंर्फम किया है, उसके बाद से ही कपल लाइमलाइट में बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से कपल ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर खबरों में बने हुए थे। हालांकि इन अफवाहों के बाद भी कपल कई बार साथ में स्पॉट किए गए। अब एक बार फिर दोनों को शनिवार की सुबह मुंबई में अमृता अरोड़ा की पार्टी से एक ही कार में स्पॉट किया गया है।
कार की पिछली सीट पर हुए स्पॉट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक ही कार में पिछली सीट पर बैठे देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि मलाइका ने व्हाइट कलर की आउटफिट को मैचिंग ब्लेज़र के साथ पहना हुआ है जबकि अर्जुन कपूर ने ब्लैक आउटफिट पहनी हुई है। दोनों को लंबे समय के बाद एक साथ देखकर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
शादी को लेकर थी अनबन की खबर
गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप कर लिया है और वह अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कपल के बीच मतभेद शादी को लेकर चल रहा था। अफवाहों के मुताबिक, दोनों में से एक शादी करना चाहता था जबकि दूसरा शादी करने के लिए फिलहाल तैयार नहीं था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इन सब खबरों को महज अफवाह करार दिया गया था। फिलहाल एक साथ आकर कपल ने इन सब अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।
यह भी पढ़ें : Malaika के बेटे Arhaan क्या इस एक्ट्रेस की बेटी को कर रहे हैं डेट? वायरल वीडियो से फैलने लगी गाॅसिप
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines