Arhaan Khan Looks Heartbroken: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई अनिल मेहता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। वहीं पिता के जाने से मलाइका भी टूट गई हैं। परिवार भी सदमे से गुजर रहा है। इस बीच मलाइका के बेटे अरहान का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरहान नाना की मौत से बेहद दुखी हैं।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अरहान नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरहान अपने नाना के घर से निकल रहे हैं। उनके चेहरे पर जो मायूसी नजर आ रही है, उससे साफ है कि नाना की मौत से अरहान बेहद दुखी हैं। वीडियो में अरहान अपने नाना के घर से निकलकर गाड़ी में बैठते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने बढ़ाया हौसला
गाड़ी में बैठने के बाद भी अरहान बेहद मायूस नजर आए। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अरहान की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। कमेंट्स के जरिए उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि आप बहुत हिम्मत वाले हैं, भगवान पर भरोसा रखें। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि उसने सब खो दिया। एक और यूजर ने लिखा कि ध्यान रखो और हिम्मत रखो। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर अरहान का हौसला बढ़ा रहे हैं।
11 सितंबर को हुआ निधन
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 11 सितंबर को अरहान के नाना अनिल मेहता का निधन हो गया। कथित तौर पर सामने आया कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन इसके बारे में अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस मामले में अब और क्या नया एंगल निकल कर सामने आता है?
मुंबई में नहीं थीं मलाइका
अनिल मेहता की मौत के वक्त मलाइका मुंबई में नहीं थीं। जैसे ही उन्हें इस अनहोनी की खबर मिली तो वे तुरंत वहां से निकल गईं। दुख की इस घड़ी में सभी मलाइका के साथ खड़े नजर आए। मलाइका के मुंबई पहुंचने से पहले ही अरबाज खान और पूरा खान परिवार एक्ट्रेस के घर पहुंच चुका था। इतना ही नहीं, इस बुरे वक्त में अर्जुन कपूर ने भी मलाइका का साथ नहीं छोड़ा और वे एक्ट्रेस के संग नजर आए।
यह भी पढ़ें- Video: पिता ने छोड़ा साथ तो एक्स बॉयफ्रेंड बने ढाल, Arjun Kapoor संग पेरेंट्स के घर से निकलीं Malaika Arora
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines