Malaika Arora Wish Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अब वो काम कर दिया है, जिसका फैंस सुबह से इंतजार कर रहे थे। आज अर्जुन कपूर का बर्थडे है। अर्जुन आज 40 साल के हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्स अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। अब चाहे कोई अर्जुन के लिए कितनी भी तारीफों भरा पोस्ट क्यों ना लिख दे, लेकिन जब तक मलाइका अरोड़ा का पोस्ट सामने नहीं आता, फैंस के कलेजे को ठंडक नहीं पड़ती।
पिछले साल मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर नहीं किया था पोस्ट
वैसे तो इन दोनों का अब ऑफिशियली ब्रेकअप हो चुका है। फिर भी फैंस का दिल है कि मानता ही नहीं। सभी सोशल मीडिया यूजर्स कल रात 12 बजे से मलाइका अरोड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजरें गड़ाकर बैठे थे कि मलाइका कब अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए पोस्ट शेयर करती हैं? वैसे तो पिछले साल फैंस का दिल बुरी तरह से टूटा था। दरअसल, अर्जुन कपूर के पिछले बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर ना तो बर्थडे विश किया था और ना ही कोई पोस्ट शेयर किया था।
अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने शेयर किया अनसीन वीडियो
दूसरी तरफ इस साल तो ये कंफर्म हो चुका है कि अर्जुन और मलाइका अब साथ नहीं हैं। ऐसे में फैंस को शक था कि कहीं इस बार भी ऐसा ना हो कि मलाइका अपने एक्स बॉयफ्रेंड का बर्थडे को इग्नोर कर दें। हालांकि, इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। अब मलाइका ने अर्जुन का ये बर्थडे वाकई हैप्पी बर्थडे बना दिया है। आपको बता दें, मलाइका ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अब अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक अनसीन वीडियो फैंस के साथ शेयर की है।
यह भी पढ़ें: ‘अवॉर्ड्स मिले और कैंसर गायब…?’ Rozlyn Khan ने Hina Khan को ट्रोल करते हुए फैंस पर भी कसा तंज
मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार
मलाइका ने अब अर्जुन का विदेश में मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। ये एक बूमरैंग वीडियो है, जिसमें अर्जुन कपूर जंप करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।’ साथ ही मलाइका ने चियर्स और व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अब इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस एक्स कपल के बीच की दूरियां मिट चुकी हैं। ये भी हो सकता है कि ये दोनों एक बार फिर करीब आ रहे हों, या फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई हो? अब सच क्या है, ये तो बस अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं। खैर इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की दोनों के रिश्ते में दिलचस्पी बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
26 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines