हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rocky की Rani बनीं Malaika Arora! एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया पोस्ट

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिससे फैंस फिर से कंफ्यूज हो गए हैं। आइए जानते हैं कि मलाइका ने अब क्या पोस्ट शेयर किया है?

विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब मलाइका ने इंटरनेट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और कुछ लोग इस पोस्ट को देखकर कंफ्यूज भी हो गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस पोस्ट में ऐसा क्या है?

मलाइका ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है। हालांकि, मलाइका की इस पोस्ट में दो लोग और भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में जो सबसे ज्यादा कंफ्यूजन है वो ये कि मलाइका ने पोस्ट में लिखा है ‘रॉकी, रानी और इन शॉक’। गौर करने वाली बात ये है कि मलाइका ने रॉकी, पोस्ट में नजर आ रहे शख्स के ऊपर लिखा है और रानी अपने फोटो के ऊपर।

Malaika Arora

विज्ञापन

एक्ट्रेस के कैप्शन ने लोगों को किया कंफ्यूज

हालांकि, पोस्ट में मलाइका ने ‘इन शॉक’, पोस्ट में नजर आ रही लड़की की ओर इशारा करते हुए लिखा है। अब फैंस कंफ्यूज हैं कि आखिर मलाइका इस पोस्ट के जरिए क्या इशारा कर रही हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस पोस्ट में नजर आ रही लड़की को चिढ़ा रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों का ध्यान ‘रॉकी और रानी’ पर ही अटक गया है। अब माजरा क्या है ये तो खुद मलाइका ही जानती हैं और उन्होंने इस पोस्ट में इस तरह का कैप्शन क्यों लिखा है इसका जवाब भी उनके पास ही है।

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं मलाइका

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा बीते कुछ टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। जी हां, बीते कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने रिवील किया है कि अब वो सिंगल हैं और किसी रिलेशन में नहीं हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे टाइम से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर पल-पल एक्ट्रेस के साथ थे

हालांकि, बीते कुछ दिनों पहले जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था, तो उस वक्त अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ पल-पल खड़े नजर आए थे। तब लोगों को लगा था कि दोनों के बीच शायद सब ठीक हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। भले ही अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ थे, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट चुका है।

यह भी पढ़ें- Arjun Sen कौन? जिनकी लाइफ पर बनी Abhishek Bachchan की I Want To Talk

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola