Malaika Arora: गॉसिप टाउन में इस वक्त मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि अब दोनों साथ नहीं हैं और एक-दूसरे ये अलग हो गए हैं। वैसे मलाइका और अर्जुन दोनों में से ही किसी ने भी इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मलाइका का पोस्ट बार-बार इन खबरों को हवा दे रहा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा इस वक्त पेरिस में हैं और शोलो वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।
Paris Olympics 2024 को एंजॉय कर रही मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने पेरिस से अपना एक लेटेस्ट पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Paris🇫🇷… मलाइका के पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि पहले फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर की है। दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने अपने पैरों के साथ Paris 2024 की तस्वीर साझा की है। तीसरे पोस्ट में पेरिस व्यू नजर आ रहा है। चौथे फोटो में भी पेरिय व्यू नजर आ रहा है।
फिर हुई मिस्ट्रीमैन की चर्चा
इसके बाद अगले फोटो में मलाइका ने पेरिस 2024 की फोटो शेयर की है। अगली तस्वीर में मलाइका ने खाते हुए अपनी फोटो शेयर की। इसके आगे एक्ट्रेस ने अपनी खुद की मिरर सेल्फी शेयर की है। इसके बाद मलाइका ने जो फोटो शेयर की है, वो यूजर्स को थोड़ा कंफ्यूज कर रही है। इस फोटो में वैसे तो मलाइका बैठी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी बगल में बैठा शख्स लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Malaika Arora
पहले भी आई है ऐसी फोटो
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका ने इस तरह से फोटो खिचवाई है कि बगल में बैठे शख्स का फेस बिल्कुल नजर ना आए। इस फोटो को देखने के बाद अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में जब मलाइका स्पेन गई थीं, तो वहां से आई एक्ट्रेस की एक फोटो भी चर्चा का विषय बन गई। लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस की फोटो में मिस्ट्रीमैन नजर आ रहा है।
Malaika Arora with Mystery Man
क्रिप्टिक पोस्ट भी आते हैं सामने
वहीं, अब मलाइका की पेरिस से आई इस फोटो को देखकर भी लोगों में ऐसी ही चर्चा हो रही है। गौरलतब है कि ऐसी बातें तब हो रही हैं, जब मलाइका और अर्जुन के अलग होने की रूमर्स भी जोरों से उड़ रही हैं। अब सच क्या है वो तो खुद मलाइका जानती हैं या फिर अर्जुन कपूर, लेकिन दोनों ही कई बार क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan रोती हुई लड़की की वीडियो शेयर कर हुईं भावुक, टेंशन में पड़े फैंस, कहीं ब्रेस्ट कैंसर…
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
12 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
15 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
15 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
17 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines