हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

किसकी विशेज पूरी कराना चाहती हैं Malaika Arora? क्रिप्टिक पोस्ट में जाहिर की ख्वाहिश

---विज्ञापन---

Malaika Arora Cryptic Post: पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। कुछ दिनों से मलाइका अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिर से कुछ ऐसा ही शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब मलाइका ने क्या लिखा है?

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मलाइका ने लिखा है कि जो इंसान इसे पढ़ रहा है, वो खुश रहे, हेल्दी रहे, उसे प्यार मिले और उसकी इच्छाएं पूरी हो। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा ने इस तरह का पोस्ट शेयर किया है। जी हां, एक्ट्रेस इसके पहले भी कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

Malaika Arora

---विज्ञापन---

मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं हैं और दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो उन्होंने हमेशा ही एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है और उनका साथ दिया है। गौरतलब है कि दोनों के ब्रेकअप के पहले लंबे टाइम तक खबरें चली थी कि शायद इनके बीच कुछ ठीक नहीं हैं और दोनों अलग हो रहे हैं।

पल-पल मलाइका के साथ रहे थे अर्जुन कपूर

हालांकि, जब मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हुआ, तो अर्जुन कपूर पल-पल एक्ट्रेस के साथ नजर आए, जिससे लोगों को लगा कि शायद दोनों के बीच सब ठीक हो गया है और अब कपल फिर से साथ है, लेकिन कुछ दिन बाद ही एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने बताया कि वो सिंगल हैं और किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी, तो फैंस परेशान थे, लेकिन अर्जुन के कंफर्म करने के बाद इस जोड़ी को चाहने वाले लोग भी उदास हो गए थे।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola