Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर रही हैं। पिछले दिनों मलाइका के मैनेजर ने अपने एक बयान में ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया था लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन ने अपने पांच साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हो गए हैं। खैर इन सब खबरों पर दोनों ने अब तक अपनी चुप्पी साध रखी है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उनकी ये पोस्ट अब हलचल मचा रही है।
एक्ट्रेस ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया जिसमें लिखा हुआ है, ‘अगर वो कहें कि आप से यह नहीं हो सकता तो इसे दो बार करना चाहिए। और इसकी तस्वीर भी लेनी चाहिए।’ एक्ट्रेस का यह नोट देखकर लग रहा है कि उन्होंने व्हाइट पेपर पर पेन से लिखकर इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। अब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 में जगमोहन की पत्नी कौन? मिल चुका राष्ट्रपति अवॉर्ड, असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश
अर्जुन कपूर ने लिखा था नोट
बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिप्टिक नोट शेयर किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, ‘जिंदगी में हमेशा दो विकल्प होते हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या फिर भविष्य के खोजकर्ता बन सकते हैं।’ एक्टर के इस पोस्ट को लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अलग तो हो गए लेकिन वो इस सच को दुनिया से फिलहाल छिपाकर रखना चाहते हैं।
लंबे समय से नहीं दिखे साथ
जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक साथ नजर नहीं आए हैं। एक समय था जब दोनों कभी डिनर डेट तो कभी किसी पार्टी-फंक्शन में साथ नजर आ जाते थे, लेकिन इधर लंबे समय से दोनों को एक साथ न देखकर लोगों के मन में उनके ब्रेकअप के सवाल उठने लगे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अलग हो चुके हैं लेकिन एक-दूसरे के प्रति अब भी रिस्पेक्ट करते हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines