हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Malaika Arora ने फिर लिखा क्रिप्टिक नोट, क्या Arjun Kapoor से ब्रेकअप का दे रहीं इशारा?

---विज्ञापन---

Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई महीनों से एक साथ नजर नहीं आए हैं। कई बार खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और अब दोनों एक साथ नहीं हैं। हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों पर मलाइका या अर्जुन की तरफ से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया। दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस भी काफी कन्फ्यूज लग रहे हैं।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक वक्त था जब हर पार्टी-फंक्शन या डिनर डेट पर मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर आ ही जाते थे लेकिन पिछले काफी समय से दोनों साथ दिखना तो दूर एक साथ तस्वीरें भी शेयर नहीं करते हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसने फैंस को फिर कंफ्यूज कर दिया है।

मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस की पोस्ट अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रही है। वहीं कुछ का मानना है कि मलाइका पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप का कारण रिवील कर रही हैं। अब उनकी क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब क्या है, इस बारे में फिलहाल कहना मुश्किल है। दरअसल, एक्ट्रेस ने पोस्ट में उन लोगों के बारे में बात की है, जो दिल में एक खास जगह बनाते हैं और वो इसके हकदार हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हमेशा उन लोगों की तरफ ध्यान देना चाहिए, जो आपकी खुशी के लिए खुश रहते हैं। आपके दुख के लिए दुखी रहते हैं। ये वही लोग हैं, जो आपके दिल में एक खास जगह बनाने के हकदार हैं।’ एक्ट्रेस की ये पोस्ट अब नेटिजन्स का ध्यान खींच रही है। हालांकि मलाइका ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि वो किसके बारे में बात कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के साथ दिखी एक्ट्रेस कौन? जिसके साथ वायरल हुई स्टार क्रिकेटर की तस्वीर

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर के साथ नहीं दिखीं एक्ट्रेस

जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट उस वक्त आया है, जब वो अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने क्रिप्टिक नोट से कई बार नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

---विज्ञापन---

हैरानी उस वक्त हुई जब मलाइका एक्टर के जन्मदिन पर नहीं पहुंची। यहां तक कि उन्होंने अर्जुन कपूर को बर्थडे विश तक नहीं किया। इसके अलावा एक फंक्शन में मलाइका और अर्जुन को स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ने एक-दूसरे को फुली इग्नोर किया।

निगेटिव कमेंट्स पर कही थी ये बात

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि उनके बारे में निगेटिव कमेंट्स उनका दिन बर्बाद कर देती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘कभी कभी मुझे पता चलता है कि मेरे बारे में गलत कमेंट्स किए गए या लिखा गया है, तो मैं मानती हूं कि मेरा दिन खराब हो गया है। हालांकि मैं इससे निपटने के लिए बेहतर हो रही हूं। मैं जैसी हूं, खुद को वैसा ही बनाए रखने के लिए काफी कोशिश करती हूं।’ हालांकि इस बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बारे में कोई बातचीत नहीं की थी।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola