Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका है। ये बात अलग है कि दोनों में से किसी ने यह कंफर्म नहीं किया कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। खैर इन खबरों के बीच मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का दर्द साफ झलक रहा है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस की पोस्ट कहीं न कहीं अर्जुन कपूर से रिलेट कर रही है।
मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आपकी जिंदगी में सिर्फ वही लोग अहमियत रखते हैं, जिन्हें आपसे प्यार होता है और वो आपकी रिस्पेक्ट करते हैं।’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि मलाइका ने ब्रेकअप के बाद अपने दिल का दर्द बयां किया है। खैर अब सच क्या है? ये तो वहीं जानें।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को ऑफर, कहीं सपोर्ट तो कहीं सम्मान
दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज
जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा इससे पहले भी कई बार क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर शेयर कर चुकी हैं। दरअसल, लंबे समय से दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ दिन पहले मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया था। उनका कहना था कि मलाइका और अर्जुन दोनों साथ हैं। उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक है। इसके बावजूद दोनों के ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
लंबे समय से नहीं दिखे एक साथ
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली साल 2019 में कंफर्म किया था। आलम ये था कि ये लवबर्ड्स अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। हमेशा से मलाइका और अर्जुन वेकेशन पर जाते थे। एक-दूसरे संग पब्लिकली रोमांस करते हुए दिख जाते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये कपल एक साथ नहीं दिखा है। इस वजह से दोनों के ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गई हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines