Malaika Arora Rumoured Boyfriend Harsh Mehta: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसके चलते हर्ष मेहता भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए हैं. मलाइका अरोड़ा के फैंस जानने चाहते हैं कि आखिर हर्ष मेहता कौन हैं और क्या करते हैं? चलिए आपको हर्ष मेहता के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कौन हैं हर्ष मेहता?
हर्ष मेहता मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं. एयरपोर्ट से पहले दोनों को साथ में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी देखा जा चुका है. इसी कॉन्सर्ट के बाद से दोनों के साथ होने की रूमर्स भी तेजी से वायरल हुई थीं. हर्ष मेहता हीरे के बिजनेसमैन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 33 की उम्र के हर्ष करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. हालांकि हर्ष लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं, लेकिन मलाइका संग नाम जुड़ने के बाद से एक्टर भी लाइमलाइट में आ गए हैं.
यह भी पढ़ें: Malaika Arora रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुईं स्पॉट, पैप्स को देख किया किनारा
कॉन्सर्ट में भी दिखे थे साथ
एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी हर्ष मलाइका के साथ लाइव शो एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं अब एयरपोर्ट पर मलाइका और हर्ष को एक बार फिर साथ में देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जोरों-शोरों पर वायरल होने लगीं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.
यह भी पढ़ें: Glamstream Fest 2025 में लाल परी बन पहुंची Malaika Arora, देखें वीडियो
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप
बता दें मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों को हर पार्टी और फंक्शन में साथ देखा जाता था. इसके बाद साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और दोनों अब सिंगल लाइफ जी रहे हैं. अर्जुन कपूर ने अलग होने की अनाउंसमेंट एक प्रमोशनल इवेंट में खुद की थी, जिसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines