बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन कपल ने अपने वेडिंग प्लान पर कभी खुलकर बात नहीं की। हाल ही में मलाइका अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के चैट शो ‘दम बिरयानी’ (Dum Biryani) में बतौर गेस्ट पहुंची। यहां जब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल, शो के दौरान अरहान ने अपनी मम्मी मलाइका अरोड़ा से वो सवाल पूछा जो जनता भी जानना चाहती है। अरहान ने पूछा कि आप शादी कब कर रही हो? इसपर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया आइए जानते हैं।
शादी को लेकर अरहान ने मम्मी से पूछा सवाल
हाल ही में अरहान खान के चैट शो दम बिरयानी का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया था। प्रोमो में दिखाया गया कि मलाइका अरोड़ा अपने बेटे और उसके दो दोस्तों संग खूब सारी बातचीत कर रही हैं। इस दौरान अरहान ने अपनी मम्मी मलाइका से कहा कि अब वो उनसे ऐसा सवाल पूछने जा रहे हैं, जिसका जवाब शायद पूरा देश जानना चाहता है। ये सुनते ही मलाइका ने बेटे की ओर हैरानी से देखा। बस फिर क्या अरहान ने अपनी मम्मी से आखिर पूछ ही लिया कि आप शादी कब कर रही हैं?
बेटे का सवाल सुनकर हैरान रह गईं मलाइका
अरहान खान ने अपनी मम्मी मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़ा और कहा कि सभी लोग जानने को बेचैन हैं कि आप किस से और कब शादी कर रही हो? सवाल सुनने के बाद एक पल के लिए मलाइका भी शॉक्ड रह गईं।एक्ट्रेस ने सवाल का जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘इस सवाल का जवाब देने से अच्छा है कि मैं मिर्ची खा लूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी लाइफ के बहुत अच्छे पार्ट को अभी एन्जॉय कर रही हूं और मैं इससे बहुत खुश हूं।’ इस तरह से घुमाकर जवाब देते हुए उन्होंने एक बार फिर शादी के सवाल को टाल दिया।
इस सवाल को पूछते ही ट्रोल हो गईं एक्ट्रेस
बता दें कि चैट शो के दौरान सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं नहीं रका। एक्ट्रेस ने भी अपने बेटे से कई सारे तीखे सवाल पूछे। इस बीच उन्होंने बेटे से वर्जिनिटी को लेकर भी सवाल पूछ डाला। मलाइका ने बेटे अरहान से पूछा कि आपकी वर्जिनिटी की कब लूज हुई थी? हालांकि बेटे से इस सवाल को पूछने के बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। कई लोगों ने उनके इस सवाल पर कमेंट्स की बौछार कर दी। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कौन मां अपने बेटे से ऐसे सवाल पूछती है?’ इस तरह से लोग मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines