Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं और वो...
Author: Jyoti Singh
May 31, 2024 10:03 PM IST
Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थीं। अब देर शाम होते हुए दोनों के रिश्ते को लेकर ताजा अपडेट सामने आ गया है। अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जिसके बाद इसमें एक नया मोड़ आ गया है। बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप नहीं हुआ है। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस के मैनेजर ने कर दी है। मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने हाल ही में एक बयान के जरिए ब्रेकअप की खबरों को महज अफवाह बताया है।
View this post on Instagramविज्ञापन
एक्ट्रेस के मैनेजर ने दिया बयान
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई साल से साथ हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को मीडिया के सामने ऑफिशियल किया था। इधर कुछ महीनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फाइनली रिएक्ट किया। मलाइका के मैनेजर ने हाल ही में पब्लिकेशन से बात करते हुए ब्रेकअप की खबरों को गलत बताया है। जब उनसे मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, सभी अफवाहें हैं।’
View this post on Instagramविज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deepika Singh पहुंची अस्पताल, ‘मंगल लक्ष्मी’ के शूट के दौरान हुआ हादसा, अब कैसी तबियत?
किसी को बातें बनाने की इजाजत नहीं
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘दोनों के बीच में काफी खास रिश्ता है और दोनों ही एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखे हैं। वो किसी को इजाजत नहीं देते कि लोग उनके रिश्ते को तोड़-मरोड़कर बातें बनाएं। या गलत खबरों को फैलाएं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मलाइका और अर्जुन के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। वो कई साल से एक-दूसरे के साथ सीरियस रिश्ते में हैं और आगे भी रहेंगे।’
दो साल पहले भी आई थी अफवाह
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर पहली बार साल 2022 में आई थी। उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। उस वक्त अर्जुन ने मलायका के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया था। पोस्ट के साथ ही एक्टर ने कैप्शन दिया था, ‘संदिग्ध अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों की भलाई की कामना करें। आप सभी को प्यार।’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online