Malaika Arora Show: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मलाइका जल्द ही शो होस्ट करती नजर आएंगी। आइए जानते हैं पूरी खबर:
‘अरोड़ा सिस्टर्स’ शो
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा, अपनी बहन अमृता अरोड़ा संग शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ में दिखाई देंगी। इस शो में बतौर होस्ट नजर आएंगी मलाइका अरोड़ा। यह शो डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। खबरों में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि इस शो से जुड़ी गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है।
अरबाज खान और अर्जुन कपूर आएंगे नजर
मलाइका अरोड़ा के शो के आने के खबर के बाद फैंस यह अटकलें लगा रहे थे कि इस शो में बतौर गेस्ट कौन कौन से सेलेब्स शामिल होंगे। आपको बता दें कि मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि शो में अरबाज खान (Arbaaz Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों ही शामिल होंगे, मगर अलग-अलग एपिसोड में नजर आएंगे।
मूव-ऑन कर चुके हैं मलाइका-अरबाज
जानकारी के लिए बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो चुका है। आज के समय में दोनों स्टार्स अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। मगर दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है और दोनों मिलकर अपने बेटे अरहान का ख्याल रख रहे हैं। जहां मलाइका, अर्जुन कपूर ले साथ रिश्ते में हैं तो वहीं अरबाज भी अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं। वह जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 hr agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
2 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
4 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
5 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
6 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
8 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
8 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines