'आपकी उम्र का होता तो प्रपोज कर देता', Malaika Arora को पारंपरिक अंदाज़ में सजा देख यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट्स

Malaika Arora Latest Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब एक्ट्रेस पारंपरिक अंदाज़ में तैयार होकर सभी का दिल चोरी कर चुकी हैं।

Malaika Arora Latest Viral Video

Image Credit: Instagram

Malaika Arora Latest Viral Video: पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस इसके बाद से चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनकी उम्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, सभी का मानना है कि भले ही मलाइका की उम्र तेज़ी से बढ़ रही है लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आ रही। दिन पर दिन वो और भी हसीन होती जा रही हैं। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट वीडियो में भी देखने को मिला। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में मलाइका को देखकर अर्जुन तो क्या कोई भी उनके प्यार में पागल हो जाएगा। अब एक्ट्रेस पारंपरिक अंदाज़ में सज-धजकर फैंस का दिल चुरा रही हैं। इस बार उन्होंने वेस्टर्न लुक को छोड़ इंडियन अवतार में अपना जादू चलाया है। वैसे ऐसे बेहद कम मौके आते हैं जब एक्ट्रेस इस तरह की पोशाक में नज़र आती हैं। शायद इसी वजह से अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा मराठी लुक में दुल्हन की तरह तैयार नज़र आ रही हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस का लुक

लाल खूबसूरत ऑउटफिट, पैरों में पायल, बालों में गजरा लगाकर उन्होंने अपना श्रृंगार किया है। ढेर सारे गहने, हाथों में ढेर सारी चूड़ियाँ, नाक में नथनी और माथे पर चाँद बिंदी से उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पारंपरिक ते अधिक सुंदर!’ अब उनकी इस अदा और नज़ाकत के फैंस दीवाने हो गए हैं। सभी लोग अब इस वीडियो को लाइक करते दिखाई दे रहे हैं। साथ कमेंट्स में अब एक्ट्रेस की तारीफों में यूजर्स ने पुल बांध दिए हैं।

फैंस का रिएक्शन

इसी बीच एक यूजर ने अब कमेंट कर पूछा, ‘फिर शादी है क्या….?’ एक यूजर ने कहा, ‘क्या खूब लगती हो.. बड़ी सुंदर दिखती हो।’ तो किसी ने उन्हें ‘एवरग्रीन एक्ट्रेस’ का टैग दे दिया। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया, ‘आपकी उम्र का होता तो प्रपोज कर देता’। अब कुछ ऐसे ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सेलेब्स भी मलाइका के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ